Browsing: Top Story

झारखंड को जब पहली बार राजनीति की प्रयोगशाला कहा गया, तो बहुत से लोगों को इस पर आपत्ति हुई, लेकिन दो दिन पहले जब राज्य विधानसभा में सदन की विभिन्न समितियों के सभापतियों और सदस्यों की बैठक में कहा गया कि राज्य के अधिकारी इन समितियों को तवज्जो नहीं देते, तो उस कथन की सत्यता का एहसास लोगों को हुआ। यह बात कल्पना से परे है कि राज्य की सबसे बड़ी पंचायत की समितियों को अधिकारी महत्व नहीं देते और उसके बुलावे पर उपस्थित होने की जहमत तक नहीं उठाते। यह झारखंड में ही संभव है, क्योंकि अपने स्थापना काल से ही इस राज्य में कई राजनीतिक प्रयोग हुए हैं। हालांकि पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव के बाद

झारखंड श्रमिक रोजगार समन्वय समिति की पहली बैठक शुक्रवार को वीडिया कॉफ्रेसिंग के जरिये हुई। समिति के संयोजक राजीव रंजन प्रसाद ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में सह संयोजक ज्योति सिंह मथारू, उदय प्रताप सिंह एवं महेश कुमार मनीष भी उपस्थित थे। समिति की रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि रा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन दोनों के चुनाव अभियान में लगे कर्मचारियों को हाल ही…

बातचीत पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि दोनों पक्षों के बीच पहले कई दौर की मीटिंग बेनतीजा खत्म हुई थी। अभी गलवान घाटी समेत कई इलाकों में दोनों तरफ की सेनाएं आमने-सामने हैं और तनाव चरम पर है। माना जा रहा है कि इस बैठक में 5-6 मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। कल होने वाली बातचीत में भारत का नेतृत्व लेफ्

रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को जरिया गांव से मुड़ामु जाने वाले रास्ते में बरामद किया हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक की शिनाख्त मुड़ामु गांव निवासी देवनाथ सिंह के इकलौते पुत्र धनुर्धर सिंह (35 ) के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार को पुलिस मौके पर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम प्रकृति की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण का संकल्प लें। आइये प्रकृति का सम्मान करें। हम आने वाली पीढ़ी के लिए वनों से आच्छादित झारखंड का निर्माणकरें। अपने हिस्से का पौधा लगायें और उसे सींच कर पेड़ बनायें।

लॉकडाउन के बीच मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। झारखंड की रहने वाली 3 लड़कियों को राजस्थान में कई बार बेचा गया और रेप किया गया। लड़कियों ने सड़क पर चल रहे प्रवासी मजदूरों के साथ किसी तरह प्रदेश बॉर्डर पार किया और बचने के लिए जंगलों में छिपी रहीं। यूपी की सीमा में वे फतेहपुर सीकरी के एक पुलिस आउटपोस्ट पर पहुंची, जहां से आगरा जिले की पुलिस ने उन्हें बचाया।