Browsing: Top Story

झारखंड की चर्चित रामकृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने नक्सलियों को लेवी के तौर पर छह लाख रुपये का भुगतान किया है। यह एनआइए की छापेमारी में उजागर हुआ है। जांच एजेंसी ने कंपनी के कार्यालय में मंगलवार को छापामारी की थी। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, कंप्यूटर हार्ड डिस्क, कैश बुक और बैंक खातों का विवरण जब्त किया गया है। कंपनी का कार्यालय रांची के कचहरी रोड स्थित पंचवटी प्लाजा के सातवें तल्ले पर है।

कोरोना के कारण सवा दो महीने के लॉकडाउन से सर्वाधिक प्रभावित प्रवासी मजदूर रहे। सैकड़ों-हजारों किलोमीटर दूर से भारी मुसीबतों का सामना कर घर लौटनेवाले इन प्रवासी मजदूरों की सबसे बड़ी चिंता रोजी-रोटी की है। झारखंड में करीब साढ़े छह लाख मजदूर लौट चुके हैं और इनमें से अधिकांश ने अब कभी बाहर नहीं जाने की बात कही है। ऐसे में इनके लिए काम की व्यवस्था करना राज्य सरकार के लिए बड़ी चुनौती थी।

 ​​​​वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ​​​​एयर मार्शल बी सुरेश ने बुधवार को ​​पंजाब के वायु सेना स्टेशन​​ हलवारा का दौरा किया। उनके…

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से चक्रवात तूफान निसर्ग टकरा गया है. मुंबई में इस वक्त तेज बारिश हो रही है और तेज हवाएं भी चल रही हैं. समुद्र में लगातार ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. मुंबई के शहरी इलाके में भी तेज हवाओं का असर दिखना शुरू हो गया है, यहां कई जगह पेड़ गिर गए हैं तो कुछ जगह टीन शेड हवा में उड़ते हुए दिखे.

संविधान में इंडिया की जगह भारत नाम रखने के लिए संविधान में संशोधन की याचिका में दखल से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिका को संबंधित अथॉरिटी प्रतिवेदन की तरह देखेगी इसके लिए संबंधित मंत्रालय के सामने याचिका भेजी जाए। शीर्ष अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता इसके लिए सरकार के सामने ही मांग रखे।