Browsing: Top Story

धनबाद में 200 करोड़ के प्राक्कलन घोटाले की जांच करेगी एसीबी, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल आये लपेटे में जल संसधान विभाग…

झारखंड में धनबाद नगर निगम में 14वें वित्त आयोग की योजना में लगभग दो सौ करोड़ रुपए के प्राक्कलन घोटाले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) करेगी। ज्ञात हो कि 14 वें वित्त आय़ोग की राशि से धनबाद नगर निगम में 40 सड़कें स्वीकृत की गई थीं।

बरोरा थाना अंतर्गत चिटाही निवासी डोमन महतो पर जानलेवा हमला मामले में विधायक ढुलू महतो को कोर्ट से राहत मिल गई। विशेष न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा की अदालत ने सोमवार को विधायक को जमानत देते हुए जेल से मुक्त करने का आदेश दिया। सूत्रों के अनुसार कतरास निवासी महिला के साथ दुष्कर्म मामले में विधायक अभी जेल में ही रहेंगे।

कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार-2 की पहली कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें किसानों को लेकर बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जो फैसला लिया है, उसका फायदा देश के करोड़ों किसानों को होगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने प्रवासी कामगारों को लद्दाख और अंडमान जैसे दुर्गम स्थानों से वापस लाने में ईमानदार प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अभी भी ऐसे दुर्गम स्थानों में सैकड़ों झारखंडवासी फंसे हैं।

राज्य में सोमवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली और राजधानी रांची समेत कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। कई जिलों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने से कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली। रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में तो करीब 1 घंटे की बारिश के बाद तेज धूप निकल आई। पूरे राज्य भर में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को बिना वर्दी के सैनिक बताते हुए उम्मीद जताई कि कोरोना के खिलाफ जंग में भारत जीतेगा। पीएम ने कहा कि कोविड-19 वायरस अदृश्य दुश्मन है लेकिन हमारे अपराजेय मेडिकल वर्कर उसे मात देंगे।

दुनियाभर में अब भी कोरोना वायरस के केसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में भी अब 5-6 हजार औसतन केस रोजाना सामने आ रहे हैं। रविवार को 8 हजार से भी ज्यादा केस आए। हालांकि, अच्छी बात यह है कि हमारा रिकवरी रेट काफी अच्छा है। भारत में अब तक 1,90,535 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 91,818 लोग ठीक भी हो चुके हैं।