Browsing: Top Story

कोरोना वायरस जहां लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है । वहीं इसके कई विपरित परिणाम प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं। भीलवाड़ा में एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते एक परिवार ने अपनी चार माह ही बच्ची के अंतिम संस्कार से ही दूरी बना ली है। मामला भीलवाड़ाज़िले के करेड़ा उप खंड के चावड़ियाँ गांव का है।

चीन के साथ लद्दाख सीमा पर तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया है कि जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा। दोनों देशों के बीच मिलिटरी और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी है। एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में राजनाथ ने कहा कि देश के पास आज सक्षम नेतृत्व है। देश का मस्तक नहीं झुकने देंगे।

म्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यहां के वानपोरा इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने यहां कार्रवाई शुरू की। बीते कुछ दिनों में सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

बोकारो. तेनुघाट ओपी क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार की देर रात घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। युवक लॉकडाउन में काम बंद होने व बेरोजगार होने के बाद से काफी तनाव में था। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। युवक गिरिडीह में किसी कंपनी में मजदूरी करता था।

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार लॉकडाउन बढ़ा सकती है।…

शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने राज्य के सभी डीजीपी स्तर के अधिकारियों के साथ आॅनलाइन बैठक की। इस बैठक में झारखंड के डीजीपी एमवी राव भी थे। सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों के साथ कोरोना के मद्देनजर महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के पीड़ितों को तत्काल राहत और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले विभिन्न साइबर अपराधों के मामलों से निपटने, कोविड -19 महामारी के कारण अन्य राज्यों से वापस लौटीं प्रवासी महिलाओं से संबंधित अपराधों से नि