प्रवासी मजूदरों को लेकर उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अगुवाई वाली पीठ में आज सुनवाई हुई। सरकार की तरफ से दलील रखते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कुछ खास जगहों पर कुछ वाकये हुए जिससे प्रवासी मजदूरों को परेशानी उठानी पड़ी है। हम इस बात के शुक्रगुजार हैं कि आपने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया।
Browsing: Top Story
पुलवामा । जिले के अयानगुंड इलाके में गुरुवार की सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक बड़ी साजिश नाकाम करते हुए…
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल संबित पात्रा को गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बता दें कि संबित पात्रा खुद भी डॉक्टर हैं।
पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित टेबो थाना क्षेत्र के मनमाडु बेड़ा जंगल में पीएलएफआई और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें तीन पीएलएफआई उग्रवादी ढेर हो गए। जबकि एक उग्रवादी घायल है। घटना गुरुवार अहले सुबह पांच बजे की है।
पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाकर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सुभाष कुमार रवानी , चंद्रकांत रवानी, प्रदीप कुमार यादव और गणेश कुमार रवानी प्रताप पुर गांव करो थाना के रहने वाले हैं जबकि मुकेश कुमार मण्डल ग्राम ठेगाडीह पथरोल थाना का रहने है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 13 मोबाईल, एटीएम 14, लेपटॉप 1, बैंक पासबुक 12, चेकबुक 6 और नकद 20 हजार रुपया बरामद किया गया है।
रांची के हिंदपीढ़ी के जोखिम क्षेत्र को छोटा किया गया है। कई मोहल्लों से बैरिकेडिंग को हटा दिया गया है। इनमें मुजाहिद नगर, निजाम नगर छोटा तालाब नूर नगर को (जोखिम क्षेत्र )सील मुक्त किया गया हैं। इसके अलावा छोटा तालाब, पुरानी स्कूल मैदान, अखड़ा चौक, कुम्हार टोली, हरमू पुल और नूर नगर जाने वाले रास्ते का बैरिकेडिंग खोला गया हैं।
रायपुर । छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी की हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार देर रात अजीत जोगी…
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आईईडी के जरिए जवानों पर हमला करने की आतंकियों की साजिश सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दी है। पुलवामा की घटना के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को जानकारी दी गई है। यह जानकारी एनएसए अजित डोभाल ने पीएम मोदी तक पहुंचाई।
खेत में काम रही एक महिला को जब प्यास लगी तो वह पास ही सिंध नदी पर पानी पीने लगी. तभी वहां घात लगाकर बैठे भूखे मगरमच्छ ने महिला पर हमला कर दिया और कुछ ही सेकंड में आधा हाथ चबा गया. रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की है.
वैश्विक कोरोना महामारी के चलते लगे लॉक डाउन में विभिन्न राज्यों में कई प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। गुरुवार को पहली बार प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज द्वारा उसे राज्य भेजा गया। प्रवासी मजदूरों को अंतर राज्य विमान सेवा द्वारा झारखंड भेजा गया। महाराष्ट्र के मुंबई से एयर एशिया विमान द्वारा 174 प्रवासी मजदूरों के परिवारों को झारखंड भेजा गया।
कोरोना कैपिटल बन चुकी मुंबई के लिए मई काफी मुश्किलों भरा एवं चुनौतीपूर्ण महीना रहा है। केंद्र, राज्य सरकारें और बीएमसी प्रशासन की लाख कोशिश के बावजूद मई में काफी तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है।
