मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी देश और झारखंडवासियों को ईद की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रेम और भाईचारे के इस पावन पर्व पर आप सभी से आग्रह है घर पर ही नमाज अदा कर इंसानियत और खुशहाली के लिए दुआ करें।
Browsing: Top Story
झारखंड सरकार ने देश के विभिन्न इलाकों से हवाई मार्ग से पहुंचने वाले लोगों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार फ्लाइट से आनेवाले लोगों को 14 दिनों के होम क्वारंटाइन में रहना होगा। इस दौरान कोई समस्या आने अथवा लक्षण दिखने पर सरकारी अस्पताल को जानकारी देनी होगी।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो आतंकी मारा गया है। इस ऑपरेशन को सेना की 34 आरआर, सीआरपीएफ और कुलगाम पुलिस अंजाम दे रही है। वहीं मुठभेड़ को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैले इसके मद्देनजर प्रशासन ने कुलगाम और शोपियां जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी है।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के बाद, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में अगले 2 दिनों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
सुप्रीम कोर्ट ने एयर इंडिया को अगले 10 दिनों तक कोरोना महामारी के दौरान एयरक्राफ्ट में तीनों सीटों पर यात्रियों को बैठाने कि मंजूरी दी, लेकिन 10 दिनों के बाद उसे बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश का पालन करना होगा
लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर तनाव कम होता नहीं दिख रहा। चीन और भारत के सैनिकों के बीच हालात वैसे ही बने हुए हैं। सेना ने बड़ी तेजी से सैनिकों और जरूरी मैटीरियल्स फॉरवर्ड पोजिशंस पर पहुंचाने शुरू कर दिए हैं। चीन ने पैंगोंग झील के पास टेंट लगाए तो भारत ने भी खूंटा गाड़ दिया है।
: 2 महीने कोरोना लॉकडाउन की वजह से फ्लाइट सर्विस भी बंद रहीं। अब सोमवार यानी आज से फिर फ्लाइट उड़ (domestic flights india coronavirus) रही हैं। फिलहाल घरेलू उड़ानों को ही मंजूरी दी गई है। ऐसी ही एक फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची। इसमें ही विहान नाम का यह 5 साल का बच्चा भी बैठकर गया था।
बंगाल में बिजली-पानी के लिए फूटा लोगों का गुस्सा आजाद सिपाही संवाददाता कोलकाता। अम्फान तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल…
हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में शुमार बलबीर सिंह सीनियर का आज सुबह 96 साल की उम्र में मोहाली में निधन हो गया। वे पिछले दो हफ्ते से यहां के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने सुबह साढ़े छह बजे अंतिम सांस ली।
भारत कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों की संख्या के लगातार बढ़ने की वज़ह से बेहद ख़राब स्थिति में पहुंच गया है.…
कोरोना संकट के बीच किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक लाइफलाइन बन कर उभरती हुई नजर आ…
