Browsing: Top Story

जिले ने 13 मई को पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के छठे दिन मंगलवार को 3 नए संक्रमित मिले। जिले में अब तक मिले चारों मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री दूसरे राज्यों से जुड़ी है। इन मरीजों के बारे में अच्छी बात यह है कि इन सबों को जिले में प्रवेश के बाद सरकारी क्वारंटाइन केंद्रों में रखा गया था।

डाउनटाउन इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। सोमवार रात 2 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, श्रीनगर के डाउनटाउन में हिजबुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी छिपे थे, जिनमें से एक अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के प्रमुख मोहम्मद अशरफ सहराई का बेटा जुनैद भी हो सकता है।

लॉकडाउन के दौरान भी उत्तर प्रदेश में अपराध नहीं रुक रहे हैं। संभल जिले में जमीनी विवाद पर समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता और उनके बेटे की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नोएडा-गाजियाबाद में प्रवासी मजदूरों के लिए एक हजार बसें उपलब्ध कराने के मामले में प्रियंका गांधी और योगी सरकार के…

उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को लेकर कांग्रेस महासचिव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच खींचतान बढ़ती जा रही है। प्रियंका गांधी ने प्रवासी श्रमिकों के लिए 1000 बसें भेजने को कहा था। उनका आरोप है कि यूपी सरकार उन्हें बसें चलाने के अनुमति नहीं दे रही है।

महाराष्ट्र के सोलापुर से प्रवासी मजदूरों को लेकर झारखंड आ रही एक बस की ट्रक से भिड़ंत हो जाने पर चार श्रमिकों की मौत हो गयी है, जबकि 15 से अधिक श्रमिक घायल हो गये। यह सड़क हादसा यवतलाम जिले में हुआ है।

58 साल पहले जिस घाटी में भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ था, आज वहीं फिर से दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है. इस घाटी में नदी के पास टेंट लगाने को लेकर भारत और चीन सीमा पर गंभीर तनाव की स्थिति बन चुकी है

बिहार के भागलपुर में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अंभो गांव के नजदीक आमने-सामने से आ रही बस-ट्रक की टक्कर हो गई। ट

कोरोना वायरस लॉकडाउन पर केंद्र सरकार के बाद दिल्ली सरकार ने भी अपनी गाइडलाइंस का ऐलान कर दिया है। दिल्ली सरकार ने ट्रांसपोर्ट समेत बाकी कई चीजों को छूट दी है जिसपर विपक्ष सवाल उठा रहा है।

जिले के मनिका प्रखंड के डोकी पंचायत स्थित ग्राम हेसातु के जुगलाल भुइया की पांच वर्षीय पुत्री निम्मी कुमारी की मौत ने राजनीतिक रुख अख्तियार कर लिया है। एक ओर उसकी मौत जहां तेज बुखार में तालाब में स्नान करने से हुई बतायी जा रही है, वहीं सरकार के विरोधियों द्वारा इसे भूख से मौत का मामला बताया जा रहा है।