झारखंड में एक साल के लिए प्रतिबंधित है पान मसाला रांची। स्वास्थ्य विभाग ने पान मसाला के थोक विक्रेता और…
Browsing: Top Story
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कोविड-19 के 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज के ब्रेकअप की जानकारी दे रही हैं। सीतारमण ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के कई हिस्सों से विस्तार से चर्चा के बाद इस पैकेज का विजन रखा था और हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत है। यह पैकेज देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है।
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने गोवा मॉडल को अपनाने की बात कही है। मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुछ जिले कोरोना फ्री हो चुके गोवा से सीख लेकर काम कर सकते हैं।
लॉकडाउन के कारण देश में हर जगह लोग फंसे हुए है। अब सभी का सब्र टूटने लगा है । मुंबई,…
भारतीय सेना आम नागरिकों को भी सेना की ड्यूटी करने का मौका दे सकती है। सेना आम भारतीयों के लिए तीन साल की ‘टूअर ऑफ ड्यूटी’ के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो गया तो यह देश के इतिहास का एक बड़ा क्रांतिकारी कदम होगा।
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच तबलीगी जमात के विदेशी सदस्यों को पुलिस ने झटका दिया है। कोरोना का क्वॉरंटाइन पूरा कर चुके इन लोगों के पासपोर्ट और बाकी ट्रेवल डॉक्यूमेंट जब्त कर लिए गए हैं। ये वही लोग हैं जो लॉकडाउन के बीच निजामुद्दीन मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मामले की जांच कर रही पुलिस इनसे पूछताछ करेगी।
राजधानी रांची में बुधवार की सुबह चेन्नई से 1037 श्रमिकों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन हटिया पहुंची। सभी को प्लेटफॉर्म पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए बाहर लाया गया। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
सीबीआई ने बुधवार को बीसीसीएल की कुसुंडा एरिया के ईस्ट बसुरिया कोलियरी में छापामारी कर भुतेश्वर प्रसाद साव को द्वारका मंडल से पीएफ रिफंड के मामले में 10 हजार घूस लेते पकड़ा। द्वारिका मंडल लाइन मैन के पद पर कार्यरत थे।
लॉकडाउन के दौरान बेबसी की तस्वीरें देख रूह कांप जाती हैं। इंदौर बाईपास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि इंदौर से सटे मंगलिया बाईपास का है।
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को केंद्र सरकार के 20 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज पर कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें हेडलाइन और ब्लैंक पेज (कोरा कागज) दिया है। अब देखना होगा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उस ब्लैंक पेज को कैसे भरती हैं।
कोरोना संकट के बीच तीन दिन पहले भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव की खबर आई। सिक्किम से सटी सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच टकराव हुआ। हालांकि इसे स्थानीय दखल के बाद सुलझा लिया गया।
