Browsing: Top Story

दिल्ली में एक ओर निजामुद्दीन में तिबलीगी जमात कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों को कोरोना संक्रमण फैलने से हड़कंप मचा हुआ है, वहीं इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की है। इस बैठक के बाद उपराज्यपाल अनिल बैजल ने जनता के बीच सोशल डिस्टेंसिंग  के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कमद उठाने की बात की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- यह धनराशि उन मजदूरों के लिए कितनी महत्वपूर्ण है? यह पलायन कर रहे मजदूरों को देखकर समझ सकते हैं। केंद्र व राज्य सरकार 80 लाख मनरेगा मजदूरों के लिए नि:शुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था करायेगी।

झारखंड अगर लॉकडाउन कुछ हद तक सफल हो रहा है, तो इसका श्रेय पुलिस प्रशासन को जाता है। इस क्रम में पुलिस कहीं डंडा बरसा रही है, तो कहीं बाहर निकलनेवालों को उठक-बैठक भी करा रही है। लॉकडाउन सफल कराना जरूरी है, नहीं तो एक बार अगर कोरोना वायरस की चपेट में कोई झारखंडी आया, तो स्थिति भयावह हो सकती है।

कोरोना वायरस से लड़ाई के बीच उत्तर प्रदेश के बरेली में मजदूरों को सैनिटाइजर से नहलाने की घटना सामने आई है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने घटना को ‘अतिसक्रियता’ बताते हुए संबंधित लोगों पर कार्रवाई की बात कही.

भारत में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच अच्छी खबर भी है। अब तक 100 मरीज इस जानलेवा बीमारी से पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं। सरकारी आंकड़े के अनुसार, देश में अब तक इस बीमारी के 1,071 मरीज हैं जबकि 29 लोगों की मौत हुई है।