नई दिल्ली: भारती एयरटेल ने हाल ही में अपने एचडी और एसडी सेट टॉप बॉक्स की कीमत कम की थी।…
Browsing: Top Story
कप्तान विराट कोहली के पसंदीदा कोच रवि शास्त्री को फिर से भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। विराट…
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और राज्य के पुनर्गठन के बाद से पाकिस्तान हैरान-परेशान है। दूसरी तरफ कश्मीर में…
रांची। झारखंड में नेतृत्वविहीन कांग्रेस डॉ अजय कुमार के इस्तीफे के बाद से कोमा में है। पार्टी की हालत उस नाव की तरह है, जिसकी पतवार अचानक गिर कर पानी में गुम हो चुकी है। बुजुर्ग नेताओं का बोझ ढो रही पार्टी सांस लेने के लिए भी हांफ रही है। पर वर्तमान नेतृत्व और परिस्थितियां पार्टी में नयी सांसों का स्पेश निर्मित होने ही नहीं दे रही हैं। इन परिस्थितियों में संभावना यह है कि पार्टी आलमगीर आलम या सुखदेव भगत में से किसी एक को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाये और विधानसभा चुनावों में अपनी चुनावी नैया पार लगाये। प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार के रूप में एक नाम सुबोधकांत सहाय तो दूसरी नाम खूंटी के कालीचरण मुंडा का भी है, पर इन दोनों पर पार्टी दांव लगायेगी, इसकी संभावना कम है। प्रदेश अध्यक्ष बनने की अधिक संभावना आलमगीर आलम की है, क्योंकि पार्टी में उनका चेहरा ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर हैं। उनके नाम पर विवाद की संभावना नहीं है। वे पार्टी विधायक दल के नेता भी हैं। पार्टी में डॉ अजय से पहले सुखदेव भगत भी अध्यक्ष रह चुके हैं, पर उनके नाम के साथ विवाद जुड़ा हुआ है और पार्टी फिर किसी विवादित चेहरे को नेतृत्व देकर नया बखेड़ा करना नहीं चाहेगी। उनकी कार्यशैली पर प्रदीप बलमुचू ने सवाल उठाये थे। आलमगीर आलम के साथ प्लस प्वाइंट यह है कि अपने इस्तीफे में जिस नेता की डॉ अजय कुमार ने प्रशंसा की है वह आलमगीर आलम ही हैं। अजय ने उन्हें अपना प्रतिष्ठित सहयोगी बताया है। इस पर प्रस्तुत है दयानंद राय की रिपोर्ट।
जम्मू में फोन शुरू, लेह में इंटरनेट चालू
श्रीनगर : एक-दूसरे के धुर विरोधी उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पिछले हफ्ते…
पोर्ट ऑफ स्पेन : कप्तान विराट कोहली की शतकीय पारी और भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत…
मजदूरों को 15 दिनों में बस्ती खाली करने का अल्टीमेटम सरायकेला। आरआइटी थाना अंतर्गत मीरूडीह स्थित बिहारी बस्ती पर रविवार…
लंदन : ब्रिटिश मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ठीक से शासन नहीं चला पाने…
बोकारो। सीएम रघुवर दास ने रक्षाबंधन में झारखंड की 43 लाख बहनों को डबल गैस सिलेंडर का गिफ्ट दिया है।…
जम्मू-कश्मीर पर केंद्र सरकार के फैसले को भारत के अधिकांश मुसलमान अपने खिलाफ हमला मानते हैं। उनकी इस धारणा को बदलने के लिए कई कोशिशें हुईं, लेकिन वे कुछ हद तक ही कामयाब हो सकीं। देश-विदेश के मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने कई बार इस धारणा को पूरी तरह गलत बताया है। इन बुद्धिजीवियों के लेख अधिकांशत: अंग्रेजी में होते हैं, इसलिए वे आम मुस्लिमों तक नहीं पहुंच पाते हैं। आज के विशेष अंक में आजाद सिपाही दुनिया के दो प्रख्यात मुस्लिम बुद्धिजीवियों के विचारों को सामने रख रहा है, ताकि मुसलमान उन्हें पढ़े-गुनें और अपनी धारणा बदलें। ये दो मुस्लिम बुद्धिजीवी हैं तारिक फतह और जफर सरेशवाला। तारिक फतह पाकिस्तानी मूल के कनाडाई पत्रकार, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह मुस्लिम कनाडियन कांग्रेस के संस्थापक हैं और इसके प्रवक्ता रह चुके हैं। उनका लेख कनाडा की प्रसिद्ध साप्ताहिक पत्रिका ‘टोरंटो सन’ के ताजा अंक में प्रकाशित हुआ है। जफर सरेशवाला मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति और इस्लाम विचारक हैं। रेवती कृष्णन के साथ बातचीत पर आधारित उनका लेख चर्चित वेब पत्रिका ‘दि प्रिंट’ के नौ अगस्त के अंक में प्रकाशित किया गया है।
