Browsing: Top Story

रांची। झारखंड के विधायकों का विवादों से गहरा नाता रहा है। खासकर यौन शोषण के आरोप न पर खूब लगते रहे हैं। झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव अभी यौन शोषण का आरोप झेल रहे हैं। देवघर की पुलिस उन्हें गोड्डा से रांची तक वारंट लेकर तलाश रही है। लेकिन वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आये हैं। वैसे, झारखंड में अब तक आधा दर्जन माननीयों पर यौन उत्पीड़न का सीधा आरोप लग चुका है। इतना ही नहीं, एक दर्जन से अधिक नेताओं की चर्चा भी राजनीतिक गलियारे में खूब धूम मचायी, लेकिन यह पब्लिक डोमेन में नहीं आ पाया। झारखंड गठन के बाद से खादी पर दाग लगने की शुरुआत हुई। वैद्यनाथ राम, सत्यानंद झा बाटुल, शिवपूजन मेहता और ढुल्लू महतो भी इन आरोपों को झेल चुके हैं। यहां की राजनीति के लिए यह कोई नयी बात नहीं है। आरोप और राजनीति का झारखंड में चोली-दामन का साथ है। समय-समय पर सत्ता के गलियारे में ऊंची पहुंच रखनेवाले राजनेताओं की खादी पर गंदगी के धब्बे लगते रहे हैं। आज उन्हीं राजनेताओं पर प्रकाश डाल रहे हैं दीपेश कुमार।

राजनीतिक रूप से संवेदनशील बिहार में सत्तारूढ़ नीतीश कुमार अजीब धर्म संकट में फंसे हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में भाजपा से उनकी दूरी के बाद यह संकट और गहरा गया है। सुशासन बाबू के नाम से प्रसिद्ध नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के बाद यह सोच रहे हैं कि उनकी लोकप्रियता राज्य में बढ़ी है, लेकिन हकीकत इसके एकदम विपरीत है। नीतीश ने बेशक लोकसभा चुनाव में 16 सीटें जीतीं, लेकिन यह जीत उन्हें भाजपा के कंधे पर सवार होने के कारण मिली। अब राज्य में विधानसभा चुनाव होना है। इसमें ही नीतीश की असली परीक्षा होगी। राजनीतिक रूप से नीतीश एक ऐसे तिराहे पर खड़े हैं, जहां का हर रास्ता उनके राजनीतिक कैरियर की गिरावट की ओर ही जाता है। नीतीश कुमार की इस स्थिति पर आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की खास रिपोर्ट।