Browsing: Top Story

राजनीतिक रूप से संवेदनशील बिहार में सत्तारूढ़ नीतीश कुमार अजीब धर्म संकट में फंसे हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में भाजपा से उनकी दूरी के बाद यह संकट और गहरा गया है। सुशासन बाबू के नाम से प्रसिद्ध नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के बाद यह सोच रहे हैं कि उनकी लोकप्रियता राज्य में बढ़ी है, लेकिन हकीकत इसके एकदम विपरीत है। नीतीश ने बेशक लोकसभा चुनाव में 16 सीटें जीतीं, लेकिन यह जीत उन्हें भाजपा के कंधे पर सवार होने के कारण मिली। अब राज्य में विधानसभा चुनाव होना है। इसमें ही नीतीश की असली परीक्षा होगी। राजनीतिक रूप से नीतीश एक ऐसे तिराहे पर खड़े हैं, जहां का हर रास्ता उनके राजनीतिक कैरियर की गिरावट की ओर ही जाता है। नीतीश कुमार की इस स्थिति पर आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की खास रिपोर्ट।

झारखंड के कोल्हान प्रमंडल की स्थिति बेहद खराब हो गयी है। लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से इस इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। सरायकेला में मॉब लिंचिंग की घटना से पूरी दुनिया में चर्चा में आये कोल्हान में पिछले एक महीने के दौरान कई ऐसी वारदातें हुई हैं, जो पहले झारखंड में नहीं हुई थीं। दो साल पहले भी बच्चा चोर गिरोह की अफवाह इसी इलाके से शुरू हुई थी और कम से कम आठ लोगों की हत्या हुई थी। आखिर झारखंड के सबसे समृद्ध और विकसित इलाके को किसकी नजर लग गयी है, या यह सब किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। कोल्हान प्रमंडल की चिंताजनक स्थिति पर आजाद सिपाही एसआइटी की खास रिपोर्ट।