Browsing: Top Story

जी हां हम बात कर रहे हैं भारतीय राजनीति के इतिहास के काला अध्याय और स्वतंत्र भारत के इतिहास के सबसे विवादस्पद काल की। या आप यूं कहें कि भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दिन। यह दौर था, जब भारत आजादी के बाद अपने पैरों पर खड़ा होने की जद्दोजहद कर रहा था और अपने सुनहरे भविष्य की उड़ान भर ही रहा था कि अचानक उसके पंख को जकड़ लिया गया। देखते ही देखते भारत के स्वर्णमि इतिहास में आपातकाल का काला अध्याय जुड़ गया। इस काले अध्याय की रचयिता थीं भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी -द आयरन लेडी। आजाद सिपाही टीम ने इमरजेंसी लगाने के राजनीतिक कारणों, इंदिरा गांधी की रणनीति और इसके प्रभावों का आकलन करने की कोशिश की है।