Browsing: Top Story

कुंदन पाहन के चेले महाराज प्रमाणिक के दस्ते ने दिया घटना को अंजाम, नक्सली पांच मोटरसाइकिल से आये, हथियार भी लेकर भागे
कुंदन पाहन के चेले महाराज प्रमाणिक के दस्ते ने दिया घटना को अंजाम, नक्सली पांच मोटरसाइकिल से आये, हथियार भी लेकर भागे

रांची। एनडीए में शामिल जदयू के प्रमुख और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सुर इन दिनों बदले-बदले से हैं। इनके तेवर अब बता रहे हैं कि एक बार फिर नीतीश कुमार पलटी मारनेवाले हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के बाद से ही नीतीश कुमार की नाराजगी झलक रही है। शुरुआत में लगा कि मंत्रिमंडल में भागीदारी को लेकर कोई कसक रह गयी हो, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि मंत्रिमंडल में जदयू की भागीदारी नहीं होगी। इससे राजनीतिक विश्लेषकों के कान खड़े हो गये। नीतीश के बयान के मायने भी निकाले जाने लगे हैं। इसी बीच गिरिराज सिंह के एक ट्वीट ने विवाद खड़ा किया, जिस पर जदयू प्रवक्ताओं ने पूरी भाजपा को ही निशाने पर ले लिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिना नीतीश की शह पर जदयू के प्रवक्ता भाजपा पर हमला नहीं कर सकते। फिर भाजपा और जदयू के बीच खटास की छोटी-छोटी बातें मीडिया में सुर्खियां बनने लगीं और इस पर नीतीश का चुप रहना बड़ा सवाल खड़ा करता है। इधर, भाजपा भी इस हालात पर अलर्ट मोड में नजर आ रही है। अमित शाह ने गिरिराज सिंह को बयानबाजी से मना जरूर किया है, लेकिन जदयू का रुख अड़ियल नजर आ रहा है। जदयू ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि जदयू का समझौता सिर्फ बिहार में हुआ है। देश के अन्य राज्यों में वह अकेले चुनाव लड़ेगी। फिर तीन तलाक पर अलग स्टैंड और कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध, इस बात की ओर साफ संकेत दे रहा है कि सीएम नीतीश कुमार वोट बैंक को भी खुश रखना चाहते हैं और सीएम की कुर्सी भी बची रहे। साथ ही साथ उनकी नजर अभी से 2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव पर भी है। नीतीश की पार्टी जदयू यह मान कर चल रही है कि 2024 के चुनाव में विपक्ष की तरफ से कोई ऐसा चेहरा नहीं है, जो राष्टÑीय स्तर पर भाजपा को चुनौती दे सके। मायावती, ममता, अखिलेश यादव और अब तो राहुल गांधी भी नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नहीं हैं। जदयू यह मान कर चल रही है कि बंगाल से अब ममता की विदाई तय है, ऐसे में नीतीश कुमार ही एकमात्र नेता हैं, जो विपक्ष की पसंद बन सकते हैं। जदयू की इस पैंतरेबाजी पर प्रकाश डाल रहे हैं आजाद सिपाही के सिटी एडिटर राजीव।