खबर विशेष में आज हम बात कर रहे हैं पश्चिम बंगाल के मौजूदा हालात की। लोकसभा चुनाव में भाजपा के हाथों करारी हार के बाद टीएमसी समर्थक जल्लाद की भूमिका में आ गये हैं। आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं को मारपीट कर उन्हें फांसी पर लटका दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल में अपराधियों का बड़ा गिरोह अपने ललाट पर टीएमसी की पट्टी बांध कर उतर गये हैं। उनके हाथों में खुलेआम तलवार, बम और रिवाल्वर हैं। वे चुन-चुन कर आरएसएस और भाजपाइयों को ठिकाने लगा रहे हैं। वे कितने कू्रर हो गये हैं, आप इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि भाजपाइयों को मारपीट कर उन्हें पेड़ से लटका दिया जा रहा है। उनकी इस टोली में रोहिंग्या भी शामिल हो गये हैं। वे खुलेआम सड़कों पर उतर गये हैं और चुन-चुन कर उन लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ दिया था। चहुंओर दहशत का आलम है। आम लोगों की जिंदगानी घरों में कैद हो गयी है। बड़ा सवाल यह है कि पश्चिम बंगाल में इन गुंडों की गुंडई को आप क्या कहेंगे! क्या इसे लोकतंत्र या संविधान की हत्या कहेंगे या फिर एक राजनीतिक दल की हैवानियत। निश्चित तौर पर पश्चिम बंगाल में दीदीराज का कू्रर सच जान कर आपकी रूह कांप उठेगी। कारण बंगाल का जर्रा-जर्रा खून का प्यासा हो गया है। दिनदहाड़े फांसी दी जा रही है। पुलिस मूकदर्शक बनी है। यहां तक कि बंगाल की मुखिया ममता दीदी खुद सड़क पर उतर कर जय श्रीराम का नारा लगानेवालों को धमका रही हैं। भाजपा के कार्यालय का निशान मिटा कर अपनी पार्टी का चिह्न अंकित कर रही हैं। और तो और भारत वर्ष में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का नारा लगानेवाले को पुलिस से खिंचवा रही हैं। आलम यह है कि पश्चिम बंगाल में अब खुल कर दीदी दोहरी नागरिकता को बढ़वा दे रही हैं। वहां की सच्चाई आम लोगों के सामने नहीं आ रही है। लोकसभा चुनाव से पहले और चुनाव परिणाम के बाद क्या है बंगाल का सच, इससे पर्दा उठा रहे हैं आजाद सिपाही के राजनीतिक संपादक ज्ञानरंजन।
Browsing: Top Story
रांची। राज्यभर में पड़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को…
तीन माह में व्यवस्था नहीं सुधरी, तो सीधी कार्रवाई : CM
एजेंसी पठानकोट। देश को झकझोर कर रख देने वाले कठुआ गैंगरेप और मर्डर केस में पठानकोट सेशन कोर्ट ने…
पैरिस : स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थिएम को हराकर रेकॉर्ड 12वीं बार फ्रेंच ओपन…
लंदन : भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में रविवार को लगातार दूसरी जीत हासिल की। केनिंग्टन…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के पहले विदेश दौरे से लौट आये हैं। इस दौरे में उन्होंने…
रांची। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड समेत तीन राज्यों में…
कोलकाता। लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर समाप्त नहीं हो रहा है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल…
ढाका : रोहिंग्या के मसले पर बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना म्यांमार पर भड़की हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया है…
Mumbai : ऐक्ट्रेस समीरा रेड्डी प्रेगनेंट हैं और इस टाइम व एक्सपीरियंस को वह काफी इंजॉय कर रही हैं। इसका…
