Browsing: Top Story

आज की खबर विशेष में हम चर्चा कर रहे हैं झारखंड की सबसे बड़ी खबर की। झारखंड के सामाजिक कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी पर कानूनी शिकंजा कस गया है। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में बुधवार सुबह रांची के नामकुम बागीचा स्थित फादर स्टेन स्वामी के घर पर महाराष्ट्र एटीएस और पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने घर को खंगाला। कंप्यूटर खोले, हार्ड डिस्क लिया। कुछ कागजात भी जब्त किये। बता दें कि भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में उनके घर दूसरी बार छापा पड़ा है। इससे पहले 28 अगस्त 2018 को भी महाराष्ट्र पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की थी। फादर स्वामी पर कोरेगांव में हिंसक और भड़काऊ भाषण देने का आरोप है, जिसके बाद हिंसा हो गयी थी। हिंसा ने बाद में दंगे का रूप ले लिया था। स्टेन स्वामी के ऊपर देशद्रोह का भी मामला चल रहा है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि मामले में एनआइए ने भी स्टेन स्वामी को टारगेट पर रखा है, क्योंकि यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश से जुड़ा है। पूरे मामले में फादर स्वामी के खिलाफ कई अलग-अलग एफआइआर दर्ज हैं। इधर छापेमारी के बाद स्टेन स्वामी मीडिया के सामने आये और अपना पक्ष रखा। पेश है हमारे राज्य समन्वय संपादक दीपेश कुमार की विस्तृत रिपोर्ट।

खबर विशेष में आज हम बात कर रहे हैं पश्चिम बंगाल के मौजूदा हालात की। लोकसभा चुनाव में भाजपा के हाथों करारी हार के बाद टीएमसी समर्थक जल्लाद की भूमिका में आ गये हैं। आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं को मारपीट कर उन्हें फांसी पर लटका दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल में अपराधियों का बड़ा गिरोह अपने ललाट पर टीएमसी की पट्टी बांध कर उतर गये हैं। उनके हाथों में खुलेआम तलवार, बम और रिवाल्वर हैं। वे चुन-चुन कर आरएसएस और भाजपाइयों को ठिकाने लगा रहे हैं। वे कितने कू्रर हो गये हैं, आप इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि भाजपाइयों को मारपीट कर उन्हें पेड़ से लटका दिया जा रहा है। उनकी इस टोली में रोहिंग्या भी शामिल हो गये हैं। वे खुलेआम सड़कों पर उतर गये हैं और चुन-चुन कर उन लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ दिया था। चहुंओर दहशत का आलम है। आम लोगों की जिंदगानी घरों में कैद हो गयी है। बड़ा सवाल यह है कि पश्चिम बंगाल में इन गुंडों की गुंडई को आप क्या कहेंगे! क्या इसे लोकतंत्र या संविधान की हत्या कहेंगे या फिर एक राजनीतिक दल की हैवानियत। निश्चित तौर पर पश्चिम बंगाल में दीदीराज का कू्रर सच जान कर आपकी रूह कांप उठेगी। कारण बंगाल का जर्रा-जर्रा खून का प्यासा हो गया है। दिनदहाड़े फांसी दी जा रही है। पुलिस मूकदर्शक बनी है। यहां तक कि बंगाल की मुखिया ममता दीदी खुद सड़क पर उतर कर जय श्रीराम का नारा लगानेवालों को धमका रही हैं। भाजपा के कार्यालय का निशान मिटा कर अपनी पार्टी का चिह्न अंकित कर रही हैं। और तो और भारत वर्ष में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का नारा लगानेवाले को पुलिस से खिंचवा रही हैं। आलम यह है कि पश्चिम बंगाल में अब खुल कर दीदी दोहरी नागरिकता को बढ़वा दे रही हैं। वहां की सच्चाई आम लोगों के सामने नहीं आ रही है। लोकसभा चुनाव से पहले और चुनाव परिणाम के बाद क्या है बंगाल का सच, इससे पर्दा उठा रहे हैं आजाद सिपाही के राजनीतिक संपादक ज्ञानरंजन।