Browsing: Top Story

बहुत दिन बाद बाबूलाल मरांडी का हुआ मोहभंग
पार्टी में बहुत बड़ी टूट का कारण भी रहे हैं प्रदीप यादव
पार्टी को जैसा चाहा, वैसा नचाया, बाबूलाल भी लगाते रहे मुहर
समर्पित कार्यकर्ताओं को किनारे रखा, अपनों को दी तरजीह
विधानसभा में विधायक दल का नेता कैसे रहेंगे!

आज हम चर्चा करेंगे कि क्या लोकसभा में जिन भाजपा विधायकों ने अपनी सीट पर पार्टी प्रत्याशी को जीत नहीं दिलायी है, उनका टिकट कटेगा! यह सवाल इसलिए किया जा रहा है क्योंकि चुनाव पूर्व ही पार्टी ने अपने सभी विधायकों को ताकीद कर रखी थी कि यदि उनके क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की हार होगी, तो विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट देने पर पार्टी विचार नहीं करेगी। भाजपा के पांच विधायकों को छोड़ अन्य सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी को बढ़त दिलायी है। मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, स्पीकर दिनेश उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी, विधायक बिमला प्रधान और शिवशंकर उरांव के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। राजमहल से भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चाईबासा से प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुआ अपने विधानसभा क्षेत्र चक्रधरपुर से भी हार गये हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा छह महीने बाद होनेवाले विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने निर्देशों को अमल में लायेगी। इसको लेकर भाजपा के अंदरखाने क्या चल रहा है, इस पर प्रकाश डाल रहे हैं ज्ञान रंजन।