Browsing: Top Story

झारखंड की राजनीति में नेताओं का उतार-चढ़ाव होता रहता है। खासकर क्षेत्रीय दलों के अच्छे और बुरे दिन आते रहते हैं। आज से कुछ महीने पहले झारखंड की राजनीति में यह कयास लगाया जाने लगा था कि धीरे-धीरे सुदेश महतो की पकड़ ढीली पड़ती जा रही है और कुर्मी मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग उनसे दूर चला गया है। इस तबके ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के राजनीतिक भविष्य के बारे में चमकदार टिप्पणी शुरू की। लोग तो यह भविष्यवाणी भी करने लगे थे कि झारखंड में लोकसभा की अधिकांश सीटें महागठबंधन के खाते में चली जायेंगी और यहां भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। कोई भाजपा को पांच सीटें दे रहा था, तो कोई छह। बड़ी मुश्किल से कुछ लोग भाजपा के खाते में सात सीटें डाल रहे थे। वह भी अगर-मगर के साथ। झारखंड की अधिकांश मीडिया का भी कमोबेश यही कयास था। लेकिन कहते हैं, राजनीति में अवसर आते हैं और वह अवसर आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो के लिए भी आया। देश को मजबूत नेतृत्व देने की खातिर उन्होंने भाजपा से बिना शर्त हाथ मिलाया। उन्हें इसका पुरस्कार भी मिला और भाजपा आलाकमान ने उन्हें गिरिडीह सीट सौंप दी। पिछले दो चुनावों में सिल्ली से लगातार हार के बावजूद उम्मीदों का दामन थामे सुदेश महतो अपने मिशन में लग गये और पूरी ईमानदारी से भाजपा के साथ गले मिल कर मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के अभियान में जुट गये। नतीजा सामने हैं। सुदेश ने एक बार फिर न सिर्फ खुद को साबित कर दिखाया है, बल्कि एनडीए के वोट बैंक में इजाफा और विपक्ष के वोट बैंक के बिखराव का बड़ा कारण बन गये। एनडीए को 12 सीटों पर मिली जीत में सुदेश महतो की पार्टी आजसू का भी सम्यक प्रयास है। इस लोकसभा चुनाव में सुदेश महतो और उनकी पार्टी आजसू ने झारखंड की 25 सीटों पर अपनी पकड़ दिखायी है। इसी का नतीजा रहा कि इन 25 सीटों में से एक-दो सीटों को छोड़ दें, तो सभी सीटों पर जीत के अंतर का रिकॉर्ड बनाने की होड़ दिखायी पड़ी। आज झारखंड का जो राजनीतिक परिदृश्य बन गया है, उसमें सुदेश कुमार महतो की प्रासंगिकता अन्य क्षेत्रीय दलों के नेताओं की बनिस्बत ज्यादा बेहतर बनी है। भविष्य की संभावनाएं भी दिखने लगी हैं। इस लिहाज से अपने व्यक्तिगत और चारित्रिक गुणों के कारण सुदेश महतो झारखंड की संपूर्ण राजनीति के लिए डार्क हॉर्स साबित हो रहे हैं। लोकसभा सहित आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव जिताऊ चेहरे की गारंटी तय करने वाले चेहरे के रूप में सुदेश की भी व्यावहारिक स्वीकार्यता होने लगी है। बशर्ते भाजपा भी लोकसभा की तरह विधानसभा में भी पूरे विश्वास के साथ इस चेहरे पर दांव खेले। अन्य क्षेत्रीय दलों के नेताओं की तुलना में सुदेश महतो की राजनीतिक पकड़ क्यूं सबसे मजबूत और सटीक रूप में सामने उभर कर आयी है, चुनाव परिणाम के तथ्यों और सुदेश की प्रासंगिकता की गहन विवेचना कर रहे हैं आजाद सिपाही के सिटी एडिटर राजीव।

मौजूदा विधानसभा में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। अगर आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा इस लोकसभा चुनाव…