Browsing: Top Story

रांची। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास…

झारखंड समेत पूरे देश में चल रहे आम चुनावों का परिणाम चाहे कुछ भी हो, कोई हारे या कोई जीते, इस बार राजनीतिक हलकों में कई नयी बातें सामने आयी हैं। झारखंड भी इससे अछूता नहीं है। लेकिन एक बात जो सबसे खास तौर पर सामने आयी है, वह यह कि इस चुनाव ने साबित कर दिया है कि झारखंड के सभी दल और काफी हद तक भाजपा की भी प्रदेश में गतिविधियां ‘वन मैन शो’ बन कर रह गयी हैं। चाहे झामुमो हो या झाविमो, आजसू हो या झारखंड पार्टी, किसी भी दल में अब कोई नंबर दो चेहरा नहीं रह गया है, जिसकी पहचान पूरे प्रदेश में हो या जिसे राज्य के हर कोने के लोग स्वीकार करते हों। राज्य गठन के बाद से अधिकांश दिनों तक सत्ता में रही भाजपा की हालत भी कमोबेश ऐसी ही है, जहां आज तक कोई दूसरा सर्वमान्य चेहरा उभर नहीं सका है। झारखंड में कांग्रेस की हालत तो और भी पतली है। यहां तो एक भी सर्वमान्य नेता नहीं है। इस नये राजनीतिक परिदृश्य का परिणाम यह हुआ है कि इन पार्टियों का हर कार्यक्रम केवल एक व्यक्ति पर ही पूरी तरह निर्भर हो गया है। किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए यह पूरी तरह स्वस्थ भी नहीं है, क्योंकि एक व्यक्ति पर निर्भर पार्टी के सामने हमेशा इस बात का खतरा बना रहता है कि यदि वह छतरी क्षतिग्रस्त हुई, तो फिर संभलने का अवसर नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, पूरी पार्टी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाये रखनेवाले नेता की मास अपील और लोकप्रियता भी धीरे-धीरे कम होती जाती है। इसका सीधा असर पार्टी संगठन पर पड़ता है। आखिर क्यों झारखंड के राजनीतिक दल ‘वन मैन शो’ बन कर रह गये हैं और इस चुनाव के प्रचार अभियान में इसका क्या असर पड़ा है, इसका विश्लेषण करती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की रिपोर्ट।

आज हम बात कर रहे हैं सुभाष यादव की। उस सुभाष यादव की नहीं, जो कभी झारखंड आते थे, तो तहलका मच जाता था। सीधे अधिकारियों के पास फरमान जाता था। वे उन्हें बुलाते थे और उनके यहां उनका दरबार सज जाता था। उस सुभाष यादव को झारखंड के लोग लालू यादव के साला के रूप में जानते थे। यानी साधु यादव के वे भाई थे। वे आते थे और अफसरों को आदेश देकर चले जाते थे। उन्होंने एकीकृत बिहार में झारखंड के अफसरों को नाको चना चबवा दिया था। कहते हैं बड़े-बड़े टेंडर मैनेज करते थे वे, खदानों की लीज दिलवाते थे। जिस समय एकीकृत बिहार में लालू और राबड़ी का जलवा था, उस समय सुभाष यादव की चलती के आगे एक समूह विशेष के लोग नत मस्तक थे। उन्होंने खूब नाम बेचा लालू और राबड़ी का। उनकी साख पर आंच पहुंचायी। जब पानी सिर के ऊपर से बहने लगा, तो खुद लालू और राबड़ी यादव ने उन्हें अपने यहां से हटाया। लोग समझने लगे कि चलो सुभाष यादव से मुक्ति तो मिली। उसी क्रम में साधु यादव से भी मुक्ति मिल गयी। लेकिन समय का चक्र देखिये कि लालू परिवार में एक और सुभाष यादव की इंट्री हो गयी है। इस सुभाष यादव ने लालू परिवार को अपना मुरीद बना लिया है। हां, हम इस सुभाष यादव की बात कर रहे हैं जो झारखंड में राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। हम बात कर रहे हैं उस सुभाष यादव की, जो झारखंड की नदियों में बालू खोजते-खोजते चतरा आये और यहां ठेहा गाड़ दिया। उस सुभाष यादव की, जिन्होंने लालू प्रसाद और उनके परिवार पर ऐसा जादू किया कि उस परिवार ने झारखंड में महागठबंधन की भी परवाह नहीं की और एकतरफा उन्हें चतरा से सिंबल दे दिया। परिणाम तो 23 मई को आयेगा, लेकिन इस सुभाष यादव ने झारखंड में राजद को ऐसा घाव दिया है, जिसे ठीक होने में, स्वस्थ होने में वर्षों लगेंगे।
सुभाष यादव के इस घाव ने झारखंड में जड़ जमाने की कोशिश में लगी लालू प्रसाद की पार्टी और खुद उनकी साख पर बट्टा लगा दिया। सुभाष यादव की राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण राजद का जो यहां हश्र हुआ सो हुआ, पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद भी एकदम अलग-थलग पड़ गये हैं। जिस लालू प्रसाद को देखने के लिए, उनकी राजनीतिक सलाह लेने के लिए रांची के रिम्स में मेला लग जाता था। वहां हेमंत सोरेन, डॉ अजय कुमार से लेकर बाबूलाल मरांडी-सुबोधकांत तक सिर झुकाने जाते थे, वे आज रिम्स में गुमनामी में पड़ गये हैं। झारखंड में जड़ें जमाने की कोशिश में सारे हथकंडे अपना कर सुभाष यादव ने जैसे-तैसे चतरा से राजद का टिकट तो हासिल कर लिया, पर इसके कारण महागठबंधन में होते हुए भी राजद इसका अंग नहीं बन सका। वैसे भी चतरा लोकसभा सीट के सहारे सुभाष यादव के संसद में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो चुका है, जनता ने उन पर विश्वास नहीं जताया है, पर अपना धंधा जमाने के लिए उन्होंने चतरा में जमीन जरूर तलाश ली है। भले इसके लिए राजद बलि का बकरा बना हो और उसकी राजनीतिक जड़ें कबड़ गयी हों। चतरा चुनाव के बहाने सुभाष यादव की महत्वाकांक्षा ने कैसे लालू परिवार और राजद का झारखंड में बेड़ा गर्क किया है, इस पर नजर डाल रहे हैं हमारे राज्य समन्वय संपादक दीपेश कुमार।

प्रतापगढ़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ और जौनपुर में आयोजित चुनावी सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र…

जितेंद्र मिश्रा/मनोज गोप जमशेदपुर/धनबाद। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धनबाद और जमशेदपुर में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी…