भिवानी (हरियाणा)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को झूठा बताया और कहा कि मोदी ने अपने ही…
Browsing: Top Story
चाईबासा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को चुनौती दी कि यदि उनमें दम है,…
रांची। लोकसभा चुनाव के पांचवें और झारखंड के दूसरे चरण के मतदान में सोमवार को राज्य की चार सीटों पर…
झारखंड में लोकसभा चुनाव 2019 के तहत दूसरे चरण का मतदान सोमवार को समाप्त हो गया। रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग में कुल 61 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत इवीएम में कैद हो गयी है। इनमें से कौन चार लोग लोकसभा में अगले पांच साल तक झारखंड के इन चार चुनाव क्षेत्रों की आवाज बनेंगे, इसका फैसला तो 23 मई को होगा, लेकिन सोमवार के मतदान ने एक बात तो साफ कर दी है कि झारखंड के मतदाता आज भी लोकतंत्र में भरोसा करते हैं और ग्रामीण इलाकों में मतदान को लेकर अलग किस्म का उत्साह होता है। आज भी शहरों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में अधिक मतदान हुआ। इसके साथ ही इस चुनाव ने कम से कम चार राजनीतिक दिग्गजों के पूरे कैरियर को दांव पर रख दिया है।
ये हैं भाजपा के जयंत सिन्हा और अर्जुन मुंडा, कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय और झाविमो के बाबूलाल मरांडी। इन चारों राजनीतिक दिग्गजों में से कोई भी यह दावा करने की स्थिति में नहीं है कि जनता ने उनके सिर पर विजय का ताज पहना ही दिया है। इन चारों राजनीतिक दिग्गजों के बारे में यही कहा जा सकता है कि मुकाबला कांटे का हुआ है। इन चारों सीटों पर कौन आगे है और कौन पीछे, इस बारे में कोई भी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। मतदाताओं का मूड और मतदान के पैटर्न से भी नतीजा नहीं निकाला जा सकता। लेकिन एक बात तय है कि इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे चार राजनीतिक दिग्गजों का पूरा कैरियर परिणाम पर ही टिक गया है।
यदि ये जीतने में कामयाब होते हैं, तो उनका कैरियर शिखर पर पहुंच जायेगा और यदि कहीं मतदाताओं का समर्थन नहीं मिला, तो इनके राजनीतिक सफर पर विराम भी लग जायेगा। मतदान के बरअक्स इन दिग्गजों के राजनीतिक कैरियर का विश्लेषण करती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की खास रिपोर्ट।
आजाद सिपाही टीम बेतिया/सीवान। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए बिहार के पूर्वी चंपारण…
नई दिल्ली : सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। 13 बच्चों को 500 में 499 अंक…
नई दिल्ली : देश में आज लोक सभा के 5वें चरण का मतदान जारी है। इस चरण में 7 राज्यों…
तामलुक : पश्चिम बंगाल के तामलुक में चक्रवात फोनी के बहाने पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में भी हिंसा का दौर जारी है। पांचवें चरण में…
दुबई : पाकिस्तानी सरकार ने अपने देशवासियों को चीन के दूल्हों को लेकर चेतावनी जारी की है। गल्फ न्यूज में…
सोमवार को जहां कोल्हान के चुनावी संग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा है, तो मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा प्रस्तावित है। कोल्हान में दो लोकसभा क्षेत्र हैं चाईबासा और जमशेदपुर। दोनों ही सीटों पर अभी भाजपा का कब्जा है। पिछले चुनाव से इस बार का मुकाबला अलग है। विपक्ष इस बार महागठबंधन कर भाजपा से दो-दो हाथ कर रहा है। चाईबासा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के सामने कांग्रेस की गीता कोड़ा हैं। पिछले चुनाव में गीता जय भारत समानता पार्टी से चुनाव लड़ी थीं और उन्होंने लक्ष्मण गिलुआ को जबरदस्त टक्कर दी थी। वह दूसरे स्थान पर रही थीं। इस बार कांग्रेस से वह मैदान में हैं। वहीं जमशेदपुर में भाजपा और झामुमो के बीच मुकाबला है। भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो और झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन की राजनीति झामुमो से शुरू हुई थी। पिछली बार मोदी लहर में दोनों जगहों पर कमल खिला था। अब सवाल उठ रहा है कि क्या मोदी की सभा के बाद कोल्हान में उनका जादू चलेगा या राहुल महागठबंधन प्रत्याशी का बेड़ा पार लगायेंगे। मोदी की सभा के बाद बदलेगी कोल्हान की फिजां या राहुल को मिलेगा जनता का प्यार, इस पर प्रकाश डाल रहे हैं आजाद सिपाही के राजनीतिक संपादक ज्ञान रंजन।
