Browsing: Top Story

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र कर कांग्रेस पर बड़ा हमला किया।…

हम बात कर रहे हैं झारखंड में तीसरे और चौथे चरण के चुनाव की। इस चुनाव को लेकर क्रमश: 12 और 19 मई को मतदान होना है। इसमें अब असली परीक्षा झामुमो की होनेवाली है। कारण सात सीटों पर होनेवाले चुनाव में चार सीटों पर झामुमो ने प्रत्याशी दिये हैं। अब तक झामुमो महागठबंधन के दूसरे साथियों की परीक्षा में बेहतरी के लिए दमखम लगा रहा था, लेकिन अब झामुमो को ही परीक्षा देने की बारी आ गयी है। कारण झामुमो जमशेदपुर, गिरिडीह, राजमहल और दुमका में खुद ही जनता की अदालत में है। शेष बचे दो चरणों के चुनाव में देखना दिलचस्प होगा कि बदली परिस्थितियों में झामुमो की साख कितनी बढ़ी है या बची है। सही मायने में तीर-धनुष की असली परीक्षा राजमहल में होनी है। वहीं दिशोम गुरु में कितना दमखम बचा है, यह दुमका सीट तय कर देगा। साथ ही गिरिडीह सीट यह तय करेगा कि कुरमियों के बीच झामुमो की कितनी पैठ है और समय के साथ शहरी वोटरों के बीच झामुमो कहां तक पहुंच बना पाया है, यह जमशेदपुर सीट से तय हो जायेगा। इस पर प्रकाश डाल रहे हैं आजाद सिपाही के सिटी एडिटर राजीव।