आज हम बात करेंगे इस चुनाव में कैसे लोकतंत्र मजबूत हो रहा है, कैसे जनता खुल कर अभिव्यक्ति की आजादी का मजा ले रही है। विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत है। यही एकमात्र देश है, जहां की जनता के लिए चुनाव महापर्व होता है। लोगों को एक साथ होली-दिवाली मनाने का मौका मिलता है। संविधान ने हमें कई आजादी दे रखी है, जिसमें सबसे अहम है अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता। इस बार के चुनाव में जनता बिंदास होकर प्रत्याशियों के समक्ष अपनी बात रख रही है। प्रत्याशियों से ऐसे सवाल कर रही है, मानो वे मीडिया ट्रायल पर हों। हर जगह जनता जैसे प्रत्याशियों से सवाल कर रही है, उससे यह भी साफ हो जा रहा है कि लोकतंत्र में असली मालिक जनता है। यह भी सच है कि सवालों की गिरफ्त में वही आयेंगे, जिनका क्षेत्र में होल्ड हो, जिनसे जनता को लगाव हो। इस चुनाव में दिख रहे लोकतंत्र के शृंगार, कैसे मिली हुई है जनता को बिंदास अभिव्यक्ति की आजादी, कैसे उसकी बातों पर गौर फरमा रहे हैं प्रत्याशी, इस पर प्रकाश डाल रहे हैं ज्ञान रंजन।
Browsing: Top Story
नई दिल्ली: मशहूर अभिनेता सनी देओल आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि सनी ने कुछ दिन…
कोलंबो: श्रीलंका को ईस्टर के त्योहार पर दहला देने वाले सीरियल ब्लास्ट के तार पिछले महीने न्यू जीलैंड के क्राइस्टचर्च…
नई दिल्ली: राहुल गांधी के खिलाफ चौकीदार वाले बयान के मामले में दाखिल बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी की अवमानना याचिका…
आज हम बात कर रहे हैं झारखंड में महागठबंधन में शामिल दलों की स्थिति पर। झारखंड के पहले चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा। इस दिन तीन सीटों चतरा, लोहरदगा और पलामू पर वोट डाले जायेंगे। इधर दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी और तीसरे तथा चौथे चरण की जारी है। राजग ताल ठोक कर मैदान में है। पर अब तक विपक्षी महागठबंधन की सक्रियता नजर नहीं आ रही। अभी तक विपक्षी एकता की धमक कहीं दिखायी नहीं पड़ी, जिसका शोर-शराबा छह माह पहले से हो रहा था। चुनाव को लेकर तमाम विपक्षी दलों ने छह महीने तक भूमिका तैयार की। महागठबंधन बनाया। पर गौर करनेवाली बात यह है कि नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद महागठबंधन का जोश और जज्बा दिखायी नहीं पड़ा, जिसे विपक्ष के लोग देखने की अपेक्षा कर रहे थे। हालांकि इन सबके बीच बाबूलाल मरांडी और शिबू सोरेन के नामांकन के अवसर पर उसकी एक झलक जरूर दिखायी पड़ी। सबसे पहले कोडरमा सीट से बाबूलाल के नामांकन के दौरान गिरिडीह में विपक्ष के दिग्गज जरूर जुटे। फिर फुरसत की चादर तान कर सो गये। उनकी एक झलक सोमवार को भी देखने को मिली, जब शिबू सोरेन दुमका से नामांकन करने गये। इनमें हेमंत सोरेन से लेकर डॉ अजय कुमार और गौतम सागर राणा तक शामिल रहे। यहां यह भी गौर करनेवाली बात है कि महागठबंधन के संयुक्त स्टार प्रचारकों की सूची तक नहीं बनी है और न ही उनका कोई कार्यक्रम जनता के बीच है। उधर, एनडीए है कि झारखंड की चौदह सीटों पर हांक लगा रहा है। चुनाव से पहले एनडीए नाम की चीज विलुप्त होने के कगार पर थी, लेकिन जैसे ही चुनाव की घोषणा हुई, राजग का प्रमुख घटक दल आजसू अपने तमाम गिले-शिकवे भुला कर भाजपा के गले मिल गयी। उसके सुप्रीमो सुदेश महतो हर प्रमुख नामांकन में मौजूद रहे। एक समय लगता था कि रघुवर दास और आजसू प्रमुख सुदेश महतो के बीच की दूरी चौड़ी हो गयी है, लेकिन चुनावी बिगुल बजते ही दोनों साथ-साथ हो गये और अब तो दोनों की यात्राएं साथ-साथ हो रही हैं। दोनों ही देश में एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। महागठबंधन में शामिल विपक्षी दलों के नेताओं की एक दूसरे से बढ़ती दूरियां और छिन्न-भिन्न होती टीम पर नजर डाल रहे हैं दीपेश कुमार।
Delhi: सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली के…
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बीजेपी सरकार पर करारा हमला किया। सिद्धू ने बेरोजगारी…
नई दिल्ली: श्रीलंका में रविवार ईस्टर पर्व के अवसर पर लगातार हुए 8 बम धमाकों से पूरा विश्व स्तब्ध रह…
रांची: रांची संसदीय सीट से तीन अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिये। जिला निर्वाचन पदाधिकारी राय महिमापत रे ने…
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के नेताओं के विवादित बयानों को लेकर माहौल गर्म है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल…
एजेंसी कोलंबो। ईस्टर के पवित्र त्योहार पर चर्च में इकट्ठा हुए लोगों को आत्मघाती हमलवरों ने रविवार को निशाना बनाया।…
