Browsing: Top Story

हम बात कर रहे हैं लोकसभा चुनाव में नमो इफेक्ट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत मंगलवार को रांची में रोड शो किया, तो बुधवार को लोहरदगा में चुनावी रैली की। दोनों ही जगहों पर मोदी को जबरदस्त समर्थन मिला। मोदी की इस यात्रा ने जहां एनडीए गठबंधन को मजबूत बना गया, वहीं भाजपा कार्यकर्ता एक सूत्र में बंधे नजर आने लगे हैं। अपने सबसे बड़े स्टार के झारखंड दौरे की सफलता से भाजपा उत्साहित है। भाजपा का दावा है कि मोदी के दौरे का सकारात्मक असर राज्य भर की सीटों पर पड़ा है और इससे महागठबंधन के नेताओं की नींद उड़ गयी है।
इसके विपरीत महागठबंधन के घटक दलों ने मोदी के दौरे को पूरी तरह विफल करार दिया है। हालांकि राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि रांची में मोदी के रोड शो और लोहरदगा की चुनावी सभा ने काफी असर डाला है। दोनों कार्यक्रमों में महिलाओं की मौजूदगी ने भी भाजपा को उत्साह से लबरेज किया है। खुद मोदी भी यहां के लोगों की गर्मजोशी के मुरीद हुए। मोदी के दौरे के क्या हैं इफेक्ट और उसने कार्यकर्ताओं को कैसे जगा दिया है, इस पर प्रकाश डाल रहे हैं आजाद सिपाही के राजनीतिक संपादक ज्ञान रंजन।

आजाद सिपाही संवाददाता दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के दरभंगा और उत्तर प्रदेश के बांदा में जनसभा…

एजेंसी जालोर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पिछले पांच साल में देश के लोगों के साथ…