Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीबीआइ का दुरुपयोग कर रहा था केंद्र : हेमंत
    Jharkhand Top News

    सीबीआइ का दुरुपयोग कर रहा था केंद्र : हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 26, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्य के मंत्री और विधायक भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछली सरकार ने राज्य के विकास को डिरेल कर दिया था, जिसे पटरी पर लाया जा रहा है। केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए हेमंत ने कहा कि जब तक किसी की मौत नहीं होती, इनकी नींद नहीं खुलती। किसान आंदोलन चिंता का विषय है। केंद्र किसानों को भ्रमित कर रहा है।
    इससे पहले सीएम ने जमशेदपुर पहुंचते ही कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर उनके समाधि स्थल पर फूल चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और परिवहन मंत्री चंपई सोरेन के अलावा कई विधायक भी मौजूद रहे।
    निर्मल दा की जयंती हमारे लिए गर्व का दिन
    मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने पर उनसे मिलने वालों की भीड़ लगी थी। इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि शहीद निर्मल महतो की जयंती हमारे लिए गर्व का दिन है। वह किसी पहचान के मोहताज नहीं थे। झारखंड आंदोलनकारियों का राज्य है।
    झारखंड में सीबीआइ नहीं कर सकती डायरेक्ट जांच
    इससे पहले सोनारी एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पहले सीबीआइ की डाइरेक्ट इंट्री थी। केंद्र सरकार सीबीआइ का दुरुपयोग कर रही थी। एक आर्डर के तहत केंद्र सरकार सीबीआइ का दुरुपयोग कर रही थी। कई राज्यों ने भी सीबीआइ की इंट्री पर रोक लगा रखी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सीबीआइ को एक आदेश मिला हुआ था। इसका दुरूपयोग होता था। कई राज्यों द्वारा इस दिशा में कदम उठाये जाने के बाद झारखंड में भी सीबीआइ की डायरेक्ट एंट्री पर रोक लगा दी गयी है। अब सीबीआइ झारखंड सरकार से अनुमति लेने के बाद ही किसी भी तरह की जांच कर सकेगी। मौके पर मुख्यमंत्री ने बंगाल चुनाव में उम्मीदवार उतारने की बात कही।
    29 को पेश करेंगे एक साल का लेखा जोखा
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि एक साल का पूरा लेखा-जोखा और रोडमैप 29 तारीख को पेश किया जायेगा। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि इस दिन पूरे राज्य में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
    सीएम ने कहा कि माइनिंग से संबंधित कई शिकायतें मिली थीं। कई अनियमितताएं सामने आयी थीं, इसके बाद माइनिंग पर रोक लगायी गयी है। आगे न्याय संगत कार्रवाई की जायेगी। केंद्र की मंशा झारखंड में सफल नहीं होगी। हम सीधी तौर पर केंद्र को खनिज संपदा में हिस्सेदारी नहीं लेने देंगे।
    नेतृत्वविहीन है झारखंड में विपक्ष
    बोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में विपक्ष नेतृत्वविहीन है। इनके सवालों का जवाब नहीं दिया जा सकता। एक साल से राज्य कोरोना संकट को झेल रहा है, फिर भी 2020 में हमने जो किया वह किसी से छिपा नहीं है। मुख्यमंत्री ने ये बातें शुक्रवार को बोकारो में कहीं। वह यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। सीएम जमशेदपुर से हेलीकॉप्टर से बोकारो पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। सीएम सोरेन के स्वागत में जिला प्रशासन के साथ गणमान्य लोग भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री सोरेन अपने एक मित्र के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद रांची लौट गये। लौटने के क्रम में उन्होंने बोकारो एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि सरकार के एक साल पूरा होने पर पूरे राज्य में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कहा कि देश में जितने भी भारत सरकार के उपक्रम हैं, सबका हाल सेल जैसा है। इसका हम लेखा-जोखा ले रहे हैं। इसके बाद जो होगा वह सबके सामने होगा। उन्होंने कहा कि 2020 चुनौतियों भरा रहा है। सीएम ने कहा कि राज्य आनेवाले दिनों में किस दिशा में जायेगा, इसकी रूपरेखा मीडिया के सामने रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की परिस्थितियों को देखते हुए आम जन जीवन को सामान्य करने में हमारी सरकार लगातार प्रयत्नशील है।

    Center was abusing CBI: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटाइगर और जूली के अवसान दिवस पर चढ़ाते हैं फूल
    Next Article ‘कमल’ ने तोड़ा ‘तीर’: बिहार में राजनीतिक बवाल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

      November 14, 2026

      दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन

      November 14, 2026

      रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान की हलक में हाथ डालकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप
      • भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’
      • दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version