हजारीबाग। चौपारण पुलिस ने कोयला लदे ट्रक को चोरदाहा से पकड़ा है। एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि विगत कुछ दिनो से लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि कोयला तस्करों द्वारा धनबाद से हजारीबाग के रास्ते अवैध कोयला ट्रकों पर लाद कर बिहार एवं यूपी की मंडियों में भेजा जा रहा है। उक्त सूचना पर अवैध कोयला के व्यापार एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा गत रात्रि कोयला लदे सभी ट्रकों की चोरदाहा चेक पोस्ट पर जांच की जा रही थी। जांच के क्रम में ट्रक सं- एन एल 01 एडी- 8625 आता दिखाई दिया। सशस्त्र बल के द्वारा उक्त ट्रक को रोकने का इशारा किया गया, परंतु ट्रक चालक अपनी गाड़ी को लेकर भागने का प्रयास करने लगा। उसे सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ लिया गया। पकडेÞ गये चालक से ट्रक पर लदे कोयला के संबंध में कागजात की मांग की गयी, परंतु चालक द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और ना ही संतोषजनक जवाब दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक द्वारा बताया गया कि धनबाद के वन क्षेत्र से ट्रक मालिक राजेंद्र यादव के कहने पर कोयला तस्कर विकास चौधरी के द्वारा अवैध कोयला को ट्रक पर लोड कराया गया था, जिसे मैं धनबाद से लेकर बिहार जा रहा था। पकड़ाये चालक एवं ट्रक पर लदे अवैध कोयले को जब्त कर थाना लाया गया। इस संबंध में चौपारण थाना कांड सं- 480/23 दर्ज किया गया। उक्त अवैध कोयला के कारोबार में संलिप्त ट्रक चालक बब्लू कुमार पिता स्व मुंशी यादव ग्राम- गोलवाढाह थाना- डोमचांच जिला- कोडरमा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। छापामारी दल में थाना प्रभारी पुअनि शंभु नंद ईश्वर, सअनि लक्ष्मण तिवारी और चौपारण थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। ।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

