Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छग विस चुनाव : अश्लील सीडी कांड के चार्जशीटेड को सीएम बनाकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया
    छत्तीसगढ़

    छग विस चुनाव : अश्लील सीडी कांड के चार्जशीटेड को सीएम बनाकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया

    adminBy adminOctober 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चाटूकारिता करने से पहले उनकी हकीकत से वाकिफ हो जाना चाहिए। तिवारी जी की मजबूरी हम समझते हैं कि कांग्रेस के एटीएम का गुणगान उन्हें करना ही है। नहीं तो ऊपर से उनकी छुट्टी हो जाएगी। तिवारी जी यहां आए हैं तो उनके लिए भी एटीएम का ढक्कन खुला ही होगा।

    नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गजनी को गजनी कहा तो छत्तीसगढ़ का अपमान कैसे हो गया? छत्तीसगढ़ का अपमान तो भूपेश बघेल की कारगुजारियों की वजह से हुआ है। जब विधानसभा मार्ग पर सत्र के दौरान युवा अपने हक के लिए निर्वस्त्र प्रदर्शन करने विवश हुए तो क्या छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा? जब महिला की अश्लील सीडी कांड का चार्जशीटेड मुख्यमंत्री बना, तब क्या छत्तीसगढ़ महतारी को कांग्रेस ने शर्मसार नहीं किया? जब धर्मांतरण को लेकर आस्था की लड़ाई श्मशान तक पहुंच गई और तुष्टिकरण के संरक्षक, धर्मांतरण के पोषक दिल्ली जाकर अवैध धर्मांतरण करने वालों को भरोसा दिला आए तब छत्तीसगढ़ के आदिवासियों का कौन सा हित हो गया? आदिवासी संस्कृति के आखेट को सुनियोजित तरीके से प्रश्रय देना कौन सा राजधर्म है? बिरनपुर में लव जेहादियों द्वारा बेकसूर युवा भुनेश्वर साहू की हत्या के नामजद सभी आरोपियों को पकड़ने की बजाय निर्दोष लोगों को जेल में बंद करना, भूपेश बघेल के राज में खुर्सीपार में हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते मलकीत सिंह की हत्या कर उसकी लाश पर नृत्य कौन सी श्रेणी में आता है, क्या प्रमोद तिवारी यह बताने का कष्ट करेंगे?

    नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में कलंकित करने वाले, गांव, गरीब, किसान, जवान, बहिन, बेटियों, माताओं के साथ विश्वास घात करने वाले, वादे करके भूल जाने वाले के लिए कांग्रेस के शब्दकोश में जो भी नाम अच्छा लगे वह प्रमोद तिवारी उन्हें आवंटित कर दें। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता की नजर में वे विलेन हैं तो इस सच्चाई को किसी की सफाई बदल नहीं सकती।

    नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और कांग्रेस के भ्रष्टाचारियों ने पूरे राज्य का ही विनिवेश कर दिया। प्रमोद तिवारी अपनी पार्टी, अपने नेतृत्व की क्षमता को अनुभव करें कि छत्तीसगढ़ को लूटने वाले की पीठ सहलाने आ रहे हैं। रही बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की, तो विश्वसनीयता क्या होती है, यह सारी दुनिया मोदी जी से सीखती है। मोदी जी हर बात गारंटी है। कांग्रेस की ओर से गारंटी देने वालों की गारंटी कौन लेगा?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी शासन में अल्पसंख्यकों पर दिया विशेष ध्यान : सांसद खटाना
    Next Article राजगढ़ःभाजपा के शासन में विकास के नाम पर सिर्फ छलावा हुआ: पुरुषोत्तम दांगी
    admin

      Related Posts

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा

      November 6, 2026

      2027 में चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव! बोले- सीधे लोकसभा से मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ

      November 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत
      • महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत
      • टाटीसिलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क
      • अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पहले हुई थी मौत; इलाके में सनसनी
      • अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version