Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री हेमंत ने 3469 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, सीएम ने शिक्षकों से कहा नौकरी नहीं जिम्मेदारी है
    Breaking News

    मुख्यमंत्री हेमंत ने 3469 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, सीएम ने शिक्षकों से कहा नौकरी नहीं जिम्मेदारी है

    azad sipahiBy azad sipahiMay 19, 2023Updated:May 19, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3469 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। सबसे अधिक रांची के अभ्यर्थी बहाल हुए हैं। 280 शिक्षकों की नियुक्ति रांची जिले में हुई है। सबसे कम 67 शिक्षक लातेहार में नियुक्त किये गये। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सबसे पहले कोडरमा की शालिनी तिर्की को नियुक्ति पत्र दिया गया। इनके बाद बोकारो से धनंजय महतो सहित हजारीबाग से सोनी कुमार सहि 24 जिलों से शिक्षकों को बुलाकार हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र दिया।

    पहले कोरोना की महामारी आयी अब ईडी और सीबीआई की महामारी है

    नियुक्ति पत्र देने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, टाना भगत इंडोर स्टेडियम में यह ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। इतने बड़े समूह में शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है। मुख्य सचिव ने कहा, यह नियुक्ति नहीं जिम्मेदारी है। बहुत सारे काम सरकार करती है कुछ काम ऐसे होते हैं जिनका महत्व ही अलग होता है। किसी मरीज के लिए डॉक्टर भगवान के समान होता है वैसे ही बच्चों के लिए शिक्षक भगवान के समान होते हैं। हमने झारखंड के संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर तय कर रखा है कि हमें समस्याओं का हल निकालना है। इस राज्य का जन्म, अलग राज्य की स्थापना के लिए कई लोगों ने शहादत दिया है।

    हेमंत सोरेन ने कहा, यह राज्य सबसे पिछड़ा है, जहां के कोयले से कई खनिज पदार्थ से बड़ी -बड़ी कंपनी चलती है। देश के कई हिस्सों में रौशनी पहुंचती है वह पिछड़ा है। इस राज्य को मजदूरों का राज्य कहा जाता है, क्या आपको यह सुनना पसंद है, मुझे नहीं पसंद। हम इसे बदलेंगे। हम कई नियुक्ति और अहम फैसलों पर काम कर रहे हैं। हम अपने कदमों को रुकने नहीं देंगे। आप सभी गवाह है कि सरकार बनते ही कोरोना का संकट आ गया। कोरोना में जो समस्या हमारे राज्य में हुई वह किसी से छिपी नहीं है।

    हेमंत सोरेन ने कहा, हम कोरोना से लड़े तो एक और महामारी आयी। सीबीआई और ईडी की हमने भी इजाजत दी को जो खोज सकते हो खोजो। हम लोगों ने काम करना नहीं छोड़ा। कई नियुक्ति पत्र हमने यहीं से बांटी है। हमने निश्चित सीमा से पहले नौकरी दी।

    सरकार भी नये स्कूल और आधुनिक स्कूल पर फोकस कर रही है। हेमंत सोरेन ने कहा, राज्य में पहले शिक्षकों की भारी कमी थी। एक ही शिक्षक कई विषय पढ़ाता था। स्कूल के बच्चों को धोखा दिया गया है।

    हम राज्य का विकास चाहते हैं अभी नियोजन शुरू हुआ है जारी रहेगा

    संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने सभी का स्वागत करते हुए नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई और मुकारबाद देते हुए कहा, यहां लगभग साढ़े तीन हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। मैं समझता हूं समाज में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। कोई भी देश या समाज शिक्षा के बगैर अधूरा रहता है। सीएम हेमंत सोरेन को बधाई देता हूं कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन के रूप में जाना जायेगा। इतने सारे शिक्षकों को एक साथ नियुक्ति पत्र मिल रहा है। माता पिता के बाद शिक्षक ही पेरेंट्स होता है। हम राज्य के नौजवानों को रोजगार दे सकें इसका लगातार प्रयास कर रहे हैं। राज्य में नियोजन लगातार चलता रहेगा यह विश्वास दिलाना चाहते हैं। हम राज्य का विकास चाहते हैं।

    शिक्षक अपने घर में हेमंत सोरेन क नाम का घी का दीप जलाएं

    मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा, आप खुशी का दिन है। मैं 23 सालों में पहली बार राजनीति में ऐसी ऐतिहासिक नियुक्ति देख रहा हूं। मैं मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं। आज 3469 घरों में घी का दिया हेमंत सोरेन के नाम का जलना चाहिए। हमने इस स्टेडियम से कई नियुक्ति पत्र दिया है। अभी कई हजार शिक्षकों की बहाली होनी है। आप गुरू हैं, आपके हाथ से भविष्य का निर्माण होगा। सीएम चाहते हैं कि झारखंड बेहतर करे गरीबों को लाभ मिले। नौकरी नहीं आपको जिम्मेदारी मिली है।

    झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा, मैं अब तक के करियर में सिर्फ दो बार सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश हुआ था एक बार आपके मामले पर था। लोग कहते हैं सरकार की हर चीज बुरी है सिवाय सरकारी नौकरी के। आपके नौकरी यह नहीं है जहां आप दस बजे ऑफिस जाएं और शाम पांच बजे ऑफिस से टिफिन उठाकर घर चले आयें। यह नौकरी नहीं है यह एक जिम्मेदारी है। अगर आप स्कूल जाते हैं तो क्लास लेते हैं यह सिर्फ 40 प्रतिशत है। अगर आपकी नौकरी जिस गांव में जिस जगह नियुक्ति है वहां घर लेकर रहें और छात्रों से मिले तो यह 60 प्रतिशत हैं। अवकाश के दिनों में अगर आप स्कूल छोड़ने वाले बच्चे से मिलते हैं तो यह 80 प्रतिशत। अब 20 प्रतिशत बचता है तो दस प्रतिशत आपको वहां की स्थानीय भाषा सीख कर उनसे संपर्क करते हैं तो 90 प्रतिशत और अगर दस प्रतिशत हासिल करके 100 करना चाहते हैं तो आपको बच्चों को पढाई के साथ जीवन जीने के मूल्य को भी सीखा सकें। मुझे पूरा भरोसा है कि आप देश के भविष्य के निर्माण में कम से कम आप अपना 80 प्रतिशत तो देंगे।

    अगले महीने और छह हजार शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी

    राज्य के हाइस्कूलों में नवनियुक्त 3469 शिक्षकों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र मिले। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटें। पांच वर्ष के दौरान पहली बार राज्य में एक साथ इतनी अधिक संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति हुई। कुल 26 विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है। सबसे कम 67 शिक्षक लातेहार में नियुक्त किये गये हैं। राज्य के हाइस्कूलों में शिक्षकों के लगभग आधे पद रिक्त हैं. हाइस्कूल में शिक्षकों के 25199 पद सृजित हैं. इनमें से 11 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। राज्य के अधिकतर हाइस्कूल में सभी विषयों के शिक्षक नहीं हैं. अगले माह छह हजार और शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के लोहरदगा में सरसंघचालक ने डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा का किया अनावरण
    Next Article कभी हिल स्टेशन के नाम से मशहूर रांची आज हीट आइलैंड इफेक्ट के प्रभाव में
    azad sipahi

      Related Posts

      नेपाल में अचानक आई बाढ़ की असली वजह क्या थी?

      August 27, 2026

      जयराम महतो की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन सख्त, 5 दिन का अल्टीमेटम

      August 26, 2026

      ट्रैफिक पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 3116 वाहनों का कटा चालान

      August 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में अचानक आई बाढ़ की असली वजह क्या थी?
      • BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जमीन से साइबर स्पेस तक चार-स्तरीय सुरक्षा घेरा
      • जयराम महतो की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन सख्त, 5 दिन का अल्टीमेटम
      • न्यूयॉर्क पहुंचे मोहन भागवत, RSS शताब्दी समारोह को लेकर ममदानी ने जताया विरोध
      • नेपाल में कुदरत का कहर: भोटेकोशी में अचानक आई बाढ़ से 95 मौतें, हजारों लोग लापता; भारतीय पर्यटकों की तलाश तेज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version