रांची (आजाद सिपाही)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को झारनियोजन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में शाम चार बजे इसके लिए कार्यक्रम रखा गया है। यह पोर्टल (Jharniyojan.Jharkhand.gov.in) श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा बनाया गया है। पोर्टल के माध्यम से सरकार नियोक्ता एवं रोजगार ढूंढ़ रहे अभ्यर्थियों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इस पोर्टल पर नियोक्ता अपने व्यवसाय एवं उससे संबंधित मानव बल के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं। साथ ही, आवश्यक मानव बल हेतु रिक्तियां भी निकाल सकेंगे। वहीं रोजगार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित रोजगार हेतु खुद को रजिस्टर कर अपना आवेदन भी भर सकेंगे। इसके साथ ही राज्य के युवाओं के हित में सभी नियोक्ताओं से सरकार की अपेक्षा है कि वे राज्य के निजी क्षेत्र के रोजगार में 75 फीसदी स्थानीय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 का अनुपालन करेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

