Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीएम ने दिया सरकारी पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश
    Top Story

    सीएम ने दिया सरकारी पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश

    shivam kumarBy shivam kumarJune 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

    रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने चयन प्रक्रिया को समय सीमा के अंदर पूरा करने को कहा है।

    मुख्यमंत्री सोरेन गुरुवार को अधिकारियों और जेएसएससी के अध्यक्ष के साथ प्रोजेक्ट भवन में उच्च स्तरीय बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग अपने कैलेंडर के हिसाब प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ऐसे में सरकारी विभागों में जो भी रिक्तियां हैं और जिन पदों पर नियुक्ति की जानी है, उसकी चयन प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नियुक्तियों में सरकार की नियुक्ति नियमावली और रोस्टर का पालन होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेएसएससी की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में गोपनीयता और पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर पेपर लीक जैसी घटनाएं होती है तो जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक और जेएसएससी के अध्यक्ष से कहा कि झारखंड उत्पाद आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 580 पद और झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के 4919 पदों पर प्रक्रिया अविलंब शुरू की जाय। इस पर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि झारखंड उत्पाद आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण इसी माह शुरू हो जाएगा। इसकी प्रक्रिया पूरी होने पर सफल अभ्यर्थियों की सूची जेएसएससी को उपलब्ध करा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि झारखंड उत्पाद सिपाही और झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यार्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षण में पारदर्शिता और निगरानी के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें।

    बैठक में जेएसएससी अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री को आयोग की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की चल रही प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से लगभग 35 हज़ार पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इसमें स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के 1868 पद, झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 153 पद, झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 921 पद, झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के 904 पद, झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा इंटरमीडिएट स्तर के 11 हज़ार पद, झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स्नातक स्तर के 15001 पद, महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा के 488 पद, झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2025 पद और झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2532 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शामिल है। मुख्यमंत्री ने इन सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया सितंबर महीने तक पूरी कर लेने का निर्देश दिया।

    इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, एडीजी आरके मलिक, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह और कार्मिक विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य में पेसा कानून लागू करना सरकार की प्राथमिकता: चंपाई सोरेन
    Next Article सीएम हॉकी प्रतियोगिता में घोटाले की सीबीआइ जांच की करें अनुशंसा: बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

      October 23, 2026

      इतिहास, जंगल और पर्यटन का अनमोल खजाना है बेतला, लेकिन बदलती व्यवस्थाओं के बीच कई सवाल भी!

      October 23, 2026

      27 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

      October 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह
      • इतिहास, जंगल और पर्यटन का अनमोल खजाना है बेतला, लेकिन बदलती व्यवस्थाओं के बीच कई सवाल भी!
      • 27 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
      • जापान में झारखंड के विजय सुंडी ने लहराया तिरंगा, पैरा एशियाई खेलों में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल
      • रौशन रोही और निशा दूबे के कार्यक्रम में बवाल, मंच पर पथराव; 5 लोग हिरासत में
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version