सरायकेला। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शनिवार को चार दिवसीय दौरे पर अपने विधानसभा सरायकेला पहुंचे। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सबसे पहले गम्हरिया के पिंडराबेड़ा में ग्रामीणों से मिले। इसके बाद में एक होटल में गम्हरिया प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बूथ कमेटी की बैठक में शामिल हुए। बूथ स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झामुमो कार्यकर्ताओंं को संबोधित किया। गम्हरिया प्रखंड में तीन अलग-अलग स्थान पर आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री रविवार को सरायकेला मुख्यालय में बूथ स्तरीय संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 16 अप्रैल को जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को लेकर सरायकेला जिला पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि राज्य के 14 सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की जीत तय है। उनके सभी प्रत्याशी चुनाव जीतने में सक्षम हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



