रांची। झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष सह बोकारो जिला की चंद्रपुरा जिला परिषद की सदस्य नीतू सिंह रविवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गयीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने नीतू सिंह को कांग्रेस का तिरंगा पट्टा पहनाकर एवं फार्म भरवाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए नीतू सिंह ने कहा कि महिलाओं के अधिकार एवं सम्मान के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस भवन में आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी के साथ भेदभाव करने का काम नहीं किया।
कांग्रेस पार्टी गरीबी, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक असमानता को दूर करने के लिए संघर्ष करती आयी है। पार्टी ने देश को गुलामी से मुक्ति दिलायी और अब लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के सिद्धांत पर विश्वास करती है, इस पार्टी में कोई छोटा-बड़ा नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रभारी आरपीएन सिंह के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं- कार्यकताओं का स्वागत है।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार जयमंगल अनूप सिंह, महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह, युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, सेवा दल महानगर अध्यक्ष देवजीत देवघरिया, प्रदेश युवक कांग्रेस प्रवक्ता उज्ज्वल प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित थे।
कई लोग हुए शामिल
नीतू सिंह के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रीना देवी, पारो देवी, प्रिया सिंह, मुनिया देवी, चिंता देवी, संतोषी देवी, रेनू बाला देवी, लक्ष्मी देवी, आशा देवी, जयंती देवी, पुष्पा देवी ,लीला गिरी, बुधन देवी सहित कई महिलाओं एवं पुरुषों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मिलन समारोह का संचालन बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी ने किया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

