Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मध्य प्रदेश को अपनी पार्टी का एटीएम बनाना चाहती है कांग्रेसः नरेन्द्र मोदी
    Breaking News

    मध्य प्रदेश को अपनी पार्टी का एटीएम बनाना चाहती है कांग्रेसः नरेन्द्र मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 5, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खंडवा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। भाजपा ने मेहनत करके मप्र को गड्ढे से निकाला है। इस कार्य के लिए भाजपा की तीन-तीन पीढ़ियां खप गईं। मध्य प्रदेश को गलत हाथों में नहीं जाने देना है। कांग्रेस यहां सरकार बनाने के लिए क्यों छटपटा रही है? इनका इरादा साफ है, कांग्रेस मध्य प्रदेश को अपनी पार्टी का एटीएम बनाना चाहती है। लोकसभा चुनाव के लिए पूरे मध्य प्रदेश से लूट करनी है। जब कांग्रेस केंद्र में थी तो करोड़ों का घोटाला करती थी। केंद्र से बाहर कांग्रेस हर राज्य को बड़े लालच से देखती है। जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी वहां स्पर्धा चलती है, कौन ज्यादा लूटेगा। कांग्रेस यानी विकास की गाड़ी को रिवर्स गेयर में डाल देना। इतने दिन सत्ता में न रहकर कांग्रेस की भूख और बढ़ गई है।

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम को खंडवा जिले के छैगांवमाखन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा ओमकारेश्वर और मां नर्मदा की कृपा पात्र निमाड़ की इस पावन धरा को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। खंडवा सिर्फ एक स्थान नहीं है। बल्कि आस्था, अध्यात्म, इतिहास और आधुनिकता की संगम स्थली है। यहां जब भी मुझे आने का मौका मिला है, जब भी इस पवित्र धरती पर आया हूं तब ऐसा लगता है कि मैं तीर्थ यात्रा पर आया हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नौजवानों की दुश्मन है। हर माता-पिता से अनुरोध है कि वह अपने बच्चों को बताएं कि कैसे कांग्रेस ने लूट मचाई थी। नौजवानों को खुद के 25 साल का भविष्य निर्धारित करने के लिए वोट डालना है। आप अपना भविष्य ऐसे हाथों में मत दीजिये जो हाथ बदनामी से भरे हुए हैं। कांग्रेस ने हमेशा अपने नेताओं के विकास की सोची है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने सालों तक देश में शासन किया, 2014 से पहले कांग्रेस का की परचम था। कांग्रेस ने 100 से अधिक जिलों को पिछड़े जिले की कैटेगिरी में डाला था। हम सबका साथ, सबका विकास किया। मैं खंडवा को कैसे छोड़ देता। मैंने अफसरों से कहा और फिर पिछड़ा जिला खंडवा एस्पिरेशनल जिले में जोड़ा गया। आकांशी जिलों में कैसे काम होता है ये हमें दिख रहा है। जो बुरा हाल था उससे बाहर लाया हूं। अब नई ऊंचाइयों तक भी लेकर जाऊंगा। एशिया का पहला 600 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट खंडवा के गौरव में एक और अध्याय के रूप में जुड़ा है। खंडवा की संतान किशोर कुमार जी के नाम पर संसथान भी बना है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि यह तय है कि तीसरी बार केंद्र में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। तीव्र गति से विकास होता रहे, इसके लिए मुझे मध्य प्रदेश में भी ब्रेक लगाने वाले नहीं चाहिए। मुझे तेज तर्रार भाजपा की सरकार चाहिए। डबल इंजन की सरकार से ही तीव्र विकास होगा। कांग्रेस की सरकार आपस में ही लड़ती रहती है, जनता के लिए उनके पास समय ही नहीं होता है। दिनभर गोटी बैठाते रहते हैं। राजस्थान में पूर्ण बहुमत मिला था लेकिन 24 घंटे इसने उसको काटा, उसने इसको काटा। वो इसको गिराएगा, ये इसको गिराएगा। दो गुट लड़ाई लड़ते रहे।

    उन्होंने कहा कि कर्नाटक को ही देख लीजिये। वहां सीएम को ही नहीं पता कि वह कब तक मुख्यमंत्री रहने वाले हैं। हर दिन खबर आती है, ये मुख्यमंत्री बनेगा, वो मुख्यमंत्री बनेगा। हर कोई सीएम बनने का दवा ठोंकता रहता है। मध्य प्रदेश में तो अभी बस टिकट ही बंटा है लेकिन नेताओं ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए।

    मोदी ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि सरेआम कोई गला काटकर जश्न मनाएगा। ये हुआ है कांग्रेस शासित राजस्थान में। मध्य प्रदेश को दूसरे राज्यों से सबक लेते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। ये वो धरा है जहां आचार्य शंकर को गुरु की प्राप्ति हुई थी। हमारे ऋषि-मुनियों ने देश को चारों ओर से जोड़ा था, लेकिन कांग्रेस झूठ बोलकर, लोगों को बांटकर वोट की फसल काटना चाहती है। मध्य प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को रोकना होगा। मोदी के लिए देश में गरीब ही सबसे बड़ी जाति है। पांच साल में 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। हम हर वो काम कर रहे हैं जिससे देश आगे बढ़े।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअयोध्या से देशभर के 5 लाख मंदिरों के लिए रवाना किए गए 101 पूजित अक्षत कलश
    Next Article हेमंत सरकार दिसंबर तक शायद ही बरकरार रहे : सरयू राय
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से बिहार में बंधक बनाए गए झारखंड के आठ श्रमिक मुक्त

      November 10, 2026

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है

      November 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      • रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये
      • ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
      • झारखंड में 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन; वन विभाग में बड़ा फेरबदल
      • अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आवास पहुंचकर की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version