Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस की गारंटी का मतलब नीयत में खोट, झूठी गारंटी देने वालों से रहें सावधान : प्रधानमंत्री
    Breaking News

    कांग्रेस की गारंटी का मतलब नीयत में खोट, झूठी गारंटी देने वालों से रहें सावधान : प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 1, 2023Updated:July 1, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल, 01 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के शहडोल में शनिवार को विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि झूठी गारंटी देने वालों से सावधान रहे। कांग्रेस की गारंटी का मतलब नीयत में खोट और गरीबों पर चोट। जिनकी अपनी कोई गारंटी नहीं, वो गारंटी वाली नई-नई स्कीम ला रहे हैं। उनकी गारंटी में छिपे खोट को पहचानिए। झूठी गारंटी के नाम पर छिपे धोखे को पहचान लीजिए। जब वे मुफ्त बिजली की गारंटी देते हैं, तो इसका मतलब है, बिजली के दाम बढ़ाने वाले हैं। जब मुफ्त सफर की गारंटी देते हैं तो मतलब है कि यातायात व्यवस्था बर्बाद होने वाली है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार है जो आपको पांच लाख की स्वास्थ्य गारंटी का कार्ड देती है।

    प्रधानमंत्री मोदी शहडोल जिले के लालपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में राष्ट्रीय सिकल सेल एनिमिया उन्मूलन अभियान 2047 की शुरुआत की, साथ ही सिंगल क्लिक से साढ़े तीन करोड़ हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड बांटे। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने जय जोहार कहकर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज देश बहुत बड़ा संकल्प ले रहा है। ये संकल्प है सिकल सेल एनीमिया से मुक्ति का। सिकल सेल एनीमिया की बीमारी बहुत कष्टकारी होती है। लंबे समय तक दर्द सहने से शरीर के अंदरूनी अंग भी क्षतिग्रस्त होने लगते हैं। ये बीमारी परिवारों को भी बिखेर देती है। ये बीमारी आनुवांशिक है।

    उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों में सिकल सेल एनीमिया बीमारी की चिंता नहीं हुई। इससे निपटने के लिए कोई ठोस प्लान नहीं बनाया गया। इससे प्रभावित ज्यादातर लोग आदिवासी समाज के थे। आदिवासी समाज के प्रति बेरुखी के चलते पहले की सरकारों के लिए ये कोई मुद्दा ही नहीं था, लेकिन आदिवासी समाज की इस सबसे बड़ी चुनौती से निपटने का बीड़ा हमारी सरकार ने उठाया है। हमारे लिए आदिवासी समाज सिर्फ एक सरकारी आंकड़ा नहीं है। ये संवेदनशीलता के साथ ही भावनात्मक मुद्दा भी है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पेंशन बढ़ाने की गारंटी देते हैं तो इसका मतलब है कि उस राज्य में कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल पाएगा। जब सस्ते पेट्रोल की गारंटी देते हैं तो इसका मतलब है कि टैक्स बढ़ाकर आपकी जेब से पैसे निकालने की तैयारी कर रहे हैं। जब वो रोजगार बढ़ाने की गारंटी देते हैं तो इसका मतलब है कि वे उद्योग-धंधे चौपट करने वाली नीति लेकर आएंगे। वो झूठी गारंटी देकर अपने परिवार को आगे ले जाएंगे, लेकिन आप पीछे रह जाएंगे। आपको कांग्रेस समेत हर राजनीतिक दल की गारंटी से सतर्क रहना है। उन्होंने कहा कि वो 70 सालों में गरीबों को भरपेट भोजन की गारंटी नहीं दे सके। हम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। वो 70 साल से गरीब को महंगे इलाज से छुटकारा दिलाने की गारंटी नहीं दे सके। आयुष्मान योजना से हमने 50 करोड़ लाभार्थियों को गारंटी दी है। वो 70 साल से महिलाओं को धुएं से छुटकारा की गारंटी नहीं दे सके। उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ महिलाओं को धुआं मुक्त जीवन की गारंटी मिली है।

    प्रधानमंत्री ने विपक्षी एकजुटता के दावे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज जो एक साथ आने का दावा कर रहे हैं, सोशल मीडिया में उनके पुराने बयान वायरल हो रहे हैं। वो हमेशा से एक दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते रहे हैं। यानी विपक्षी एकजुटता की गारंटी नहीं है। परिवारवादी पार्टियां सिर्फ अपने परिवार के भले के लिए काम करती आई हैं। देश के सामान्य लोगों के परिवार को आगे ले जाने की गारंटी उनके पास नहीं है।

    कार्यक्रम में उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती की 500वीं जन्मशताब्दी को भारत सरकार पूरे देश में मनाएगी। उनके जीवन पर फिल्म बनाई जाएगी, एक चांदी का सिक्का भी निकाला जाएगा। लालपुर के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री पकरिया गांव पहुंचे, जहां उनका ठेठ देहाती अंदाज नजर आया। उन्होंने आदिवासियों से संवाद किया। स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ खुले में खाट पर बैठकर चर्चा की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी तीन जुलाई को मंत्री पद की लेंगी शपथ
    Next Article झारखंड में ट्रिपल टेस्ट के मुद्दे पर फिर गरमाई सियासत
    azad sipahi

      Related Posts

      CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख

      November 19, 2026

      पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि

      November 19, 2026

      बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सख्ती, 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में बाइक राइडिंग का लुत्फ उठाते दिखे एमएस धोनी, सामने आया ‘कैप्टन कूल’ का नया अंदाज
      • झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारी तेज, पूजा सिंघल ने बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का किया निरीक्षण
      • वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि, अभयारण्यों में रहने वालों की सुविधाओं का भी रखें ध्यान: हेमंत सोरेन
      • CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version