Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता के खिलाफ चलेगा अवमानना का केस
    Breaking News

    महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता के खिलाफ चलेगा अवमानना का केस

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 1, 2021Updated:September 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड हाकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार पर न्यायालय की अवमानना का केस चलेगा। महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार को कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बता दें कि मंगलवार को महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता के खिलाफ अवमानना केस चलाने की मांग वाली याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली थी। बुधवार को उस पर कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

    उल्लेखनीय है कि साहेबगंज की युवा महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले में प्रार्थी उसके पिता देवानंद उरांव की ओर से अदालत में महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता के खिलाफ अवमानना चलाने के लिए इंटर लोकेटरी आवेदन दाखिल किया गया था। आवेदन में कहा गया था कि पिछली सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार का व्यवहार अदालत की मर्यादा के प्रतिकूल था। इसलिए इन दोनों के खिलाफ अवमानना का मामला चलाया जाना चाहिए था।

    मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि इन दोनों के खिलाफ अवमानना का मामला नहीं चलाया जाना चाहिए। उस दिन क्या हुआ, यह कोर्ट के संज्ञान में है। हम इसके बारे में नहीं जानना चाहते हैं, लेकिन मेरा आग्रह होगा कि इस मामले को नहीं चलाया जाये। हम इसके लिए बिना शर्त माफी मांगते हैं। लिखित रूप में आने पर यह कोर्ट के रिकार्ड पर आ जायेगा, इसलिए इस मामले को अनावश्यक नहीं बढ़ाया जाये। इस पर अदालत ने कहा कि अदालत में क्या महाधिवक्ता ऐसा व्यवहार कर सकते हैं। समस्या तो यही है कि उनकी ओर से ऐसा किया गया। सवाल उठाने पर हमने इस मामले को चीफ जस्टिस के यहां भेज दिया। सवाल सिर्फ जज पर नहीं, बल्कि न्यायिक संस्था पर उठा है। इस मामले में शपथ पत्र दाखिल किया जाये। इस पर कपिल सिब्बल ने कहा कि महाधिवक्ता की ओर से इस मामले में प्रार्थी के अधिवक्ता की ओर से कही बातों के बारे में कोर्ट को अवगत कराया था। ये अवमानना का मामला नहीं बनता है।

    क्या है पूरा मामला
    दरअसल पिछली सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने जस्टिस एके द्विवेदी से कहा था कि उन्हें अब इस मामले की सुनवाई नहीं करनी चाहिए। महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि 11 अगस्त को मामले की सुनवाई समाप्त होने के बाद प्रार्थी के अधिवक्ता का माइक्रोफान आॅन रह गया था। वह अपने मुवक्किल से कह रहे थे कि इस मामले का फैसला उनके पक्ष में आना तय है। इस मामले की 200 प्रतिशत सीबीआइ जांच तय है। जब प्रार्थी के वकील इस तरह का दावा कर रहे हैं, तो अदालत से आग्रह होगा कि वह इस मामले की सुनवाई नहीं करे।

    चीफ जस्टिस को भेजा था मामला
    अदालत ने महाधिवक्ता से कहा कि जो बात आप कह रहे हैं, उसे शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट में पेश करें। लेकिन महाधिवक्ता ने शपथ पत्र दाखिल करने से इनकार कर दिया और कहा कि उनका मौखिक बयान ही पर्याप्त है। इसके लिए अदालत ने महाधिवक्ता के बयान को रिकार्ड करते हुए इस मामले को चीफ जस्टिस के पास भेज दिया। इस दौरान अदालत ने कहा कि एक आम आदमी भी न्यायालय पर सवाल खड़ा करे तो यह न्यायपालिका की गरिमा के अनुरूप नहीं है। जब यह सवाल उठ गया है, तो हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस को ही निर्धारित करना चाहिए कि इस मामले की सुनवाई कौन कोर्ट करेगी। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने इस मामले की सुनवाई के लिए जस्टिस एके द्विवेदी की अदालत में ही भेजा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना के मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में 41 हजार से ज्यादा मरीज
    Next Article पोषण माह का पहला हफ्ता पौधरोपण गतिविधियां बढ़ाने को समर्पित
    azad sipahi

      Related Posts

      सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक

      October 17, 2026

      नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व

      October 17, 2026

      कभी गलियों की शान थी रंग-बिरंगी फिरकी, अब मोबाइल के दौर में गुम हो रहा बचपन, संकट में पारंपरिक कारीगर

      October 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक
      • नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व
      • चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत
      • कभी गलियों की शान थी रंग-बिरंगी फिरकी, अब मोबाइल के दौर में गुम हो रहा बचपन, संकट में पारंपरिक कारीगर
      • पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version