रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के डिब्डीह आवास पर गुरुवार देर शाम एन डीए की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, सांसद प्रदीप वर्मा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष और सांसद खीरू महतो, आजसू के देवशरण भगत और लोजपा के वीरेंद्र प्रधान और राजकुमार राज उपस्थित थे। मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा झारखंड में लोकसभा चुनाव एनडीए के सभी घटक दल पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा।
बताया कि प्रदेश स्तर पर सभी दलों से दो दो प्रतिनिधियों को मिलाकर राज्य स्तर पर समन्वय समिति बनेगी। और इसी तर्ज पर लोकसभा और विधानसभा स्तर पर भी समिति बनेगी।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनता फिर एकबार मोदी सरकार बनाने को संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से झारखंड की सभी 14लोकसभा सीट एनडीए जीतेगा। आगामी 4 जून को 400 पार का संकल्प पूरा होगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



