रांची। जुमार नदी के तट पर बननेवाले रांची के सबसे बड़े शवदाह गृह को लेकर सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को स्थल और श्मशान घाट का निरीक्षण किया। सांसद संजय सेठ की पहल पर जुमार नदी के श्मशान घाट पर 7.5 करोड़ की लागत से रांची के सबसे बड़े शवदाह गृह का निर्माण होना है, जहां विद्युत चालित शवदाह की व्यवस्था भी होगी। यह अत्याधुनिक शवदाह गृह होगा, जहां लोग पारंपरिक रीति-रिवाज से भी और विद्युत के माध्यम से भी अंतिम संस्कार कर सकेंगे। उपरोक्त स्थल पर सबसे बड़े शवदाह गृह बनाने का प्रस्ताव सांसद संजय सेठ ने ही दिया था। इस स्थल पर रिम्स के लावारिस शवों का भी अंतिम संस्कार किया जाता है। ऐसे शवों की संख्या भी दर्जनों में होती है। ऐसी स्थिति में शवदाह गृह के निर्माण से यह कार्य भी सुगमता पूर्वक हो सकेगा। सांसद श्री सेठ ने बताया कि उपरोक्त स्थल पर चार भवन भी बनेंगे। इसके अलावे अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जायेंगी। इस नदी में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग छठ व्रत भी करते हैं, इसलिए इस बात का भी ध्यान रखा जायेगा कि छठव्रतियों को कोई समस्या नहीं हो। उनके लिए भी सुविधा मुहैया करायी जा सके।
स्थानीय लोगों के संग मंत्रणा जल्द
स्थानीय लोगों और छठ पूजा समिति सहित विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बहुत जल्द बैठक होगी। इसके बाद इसके निर्माण को लेकर शिलान्यास कार्य किया जायेगा। सांसद श्री सेठ ने बताया कि बढ़ती आबादी को देखते हुए बड़े शवदाह गृह का निर्माण भी आवश्यक कार्य है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



