लातेहार जिला के रहने वाले कोयला कारोबारी, बीजेपी नेता और जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू की मौत हो गई है। 12 अप्रैल को हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल राजेंद्र साहू का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के अनुसार जहां आज तड़के तीन बजे उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी लातेहार में समर्थकों को हुई, जिसके बाद आक्रोश की स्थिति है। सूचना है कि आक्रोशित लोग मुख्य मार्ग को जाम किए हुए हैं।
दफ्तर से लौटने के दौरान हुई थी गोलीबारी
घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के झरिवा टोला की है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र साहू अपने दफ्तर से घर तेली टोला लौट रहे थे। उनका दफ्तर पुराना कस्तुरबा विद्यालय के पास है। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोका और उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े तो अपराधी भी फरार हो गया। इसके पुलिस भी छानबीन में जुट गई।
गंभीर स्थिति में रांची लाया गया था
अपराधियों की गोलीबारी में वे काफी गंभीर हो गए थे। राजेंद्र साहू की छाती, बांह और जांघ में गोली लगी थी। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, गंभीर स्थिति में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन उनका इलाज मेडिका अस्पताल में करा रहे थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

