Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»यूक्रेन के क्रामातोर्स्क में रेस्तरां पर रूसी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई
    विदेश

    यूक्रेन के क्रामातोर्स्क में रेस्तरां पर रूसी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई

    adminBy adminJune 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Volunteers carry an injured person at the site of hotel and restaurant buildings heavily damaged by a Russian missile strike, amid Russia's attack on Ukraine, in central Kramatorsk, Donetsk region, Ukraine June 27, 2023. REUTERS/Oleksandr Ratushniak
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कीव। पूर्वी यूक्रेन के क्रामातोर्स्क शहर में एक प्रसिद्ध रेस्तरां पर हुए रूसी मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। क्रामातोर्स्क में मंगलवार शाम को हुए हमले में कम से कम 61 लोग घायल भी हुए हैं।

    रूसी मिसाइल एक स्थानीय रेस्तरां पर गिरी, जिसमें ज्यादातर पत्रकार, सहायता कर्मी और अभियान के लिए क्रामातोर्स्क को सैन्य अड्डे के रूप में इस्तेमाल करने वाले सैनिक आते थे। क्रामातोर्स्क शहर अग्रिम मोर्चा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

    महा अभियोजक एंड्री कोस्तिन ने कहा कि गोलाबारी उस वक्त हुई जब लोग अपने काम से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मारे गए बच्चों की उम्र 14 और 17 वर्ष के बीच है।

    क्रामातोर्स्क शहर परिषद के शिक्षा विभाग ने बताया कि मिसाइल हमले में 14 वर्ष की दो बहनें मारी गईं तथा 17 वर्षीय एक किशोर भी मारा गया।

    यूक्रेन की आधिकारिक आपदा सेवा ने कहा कि बचाव कर्मी घटनास्थल से लगातार मलबा हटा रहे हैं और घटना में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। क्षेत्रीय गवर्नर पावलो कीरीलेन्को ने बताया कि हमले में 18 बहुमंजिला इमारतें, 65 मकान, पांच स्कूल, दो किंडरगार्टन, एक शॉपिंग सेंटर, एक प्रशासनिक इमारत और एक मनोरंजन केंद्र को भी नुकसान पहुंचा है।

    यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने कहा कि उसने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। यह व्यक्ति एक स्थानीय गैस परिवहन कंपनी में काम करता है और रेस्तरां पर हमले के बारे में उस पर निर्देश दिए जाने का संदेह है।

    सुरक्षा सेवा ने एक टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि उस व्यक्ति ने रूसियों के लिए रेस्तरां की एक फिल्म बना कर इसकी लोकप्रियता के बारे में बताया था। हालांकि सुरक्षा सेवा ने अपने इस दावे के संबंध में कोई प्रमाण नहीं दिए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा था कि यूक्रेन के सैनिक सभी दिशाओं में आगे बढ़े हैं। रूस ने यूक्रेन में अपना हवाई अभियान तेज कर दिया है जबकि लड़ाई अग्रिम मोर्चे पर जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वीडन में मस्जिद के बाहर कुरान जलाकर प्रदर्शन करने की पुलिस ने दी मंजूरी
    Next Article बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला पर डोनाल्ड ट्रंप ने जवाबी मुकदमा दायर किया
    admin

      Related Posts

      अमेरिका का ईरान के लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक, पश्चिम एशिया में भड़का तनाव

      August 31, 2026

      टोरंटो में मोहन भागवत का बड़ा बयान- भारत ‘महाशक्ति’ नहीं, बल्कि ‘विश्वगुरु’ है

      August 31, 2026

      PM मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा सफल, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति

      August 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड: 9 सितंबर को डीजीपी करेंगी हाई-लेवल समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों पर होगी चर्चा
      • JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
      • धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 130 लीटर अवैध शराब और बीयर जब्त
      • NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस
      • नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version