Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मणिपुर की घटना से बेहद दुखी हूं, इसने 140 करोड़ भारतीयों को शर्मशार किया- नरेन्द्र मोदी
    Breaking News

    मणिपुर की घटना से बेहद दुखी हूं, इसने 140 करोड़ भारतीयों को शर्मशार किया- नरेन्द्र मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई अभद्रता की घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह भले कुछ लोगों का कृत्य हो पर इसने देश के 140 करोड़ भारतीयों को शर्मसार किया है। वह देश को लोगों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि इसके आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे इस घटना को लेकर बहुत ज्यादा दुखी और अक्रोशित है। उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि वे अपने राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करें। विशेष रूप से हमारी माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाएं। चाहे वह राजस्थान हो, छत्तीसगढ़ हो, मणिपुर हो या देश का कोई भी हिस्सा हो, कानून व्यवस्था बनाए रखना और महिलाओं का सम्मान करना किसी भी राजनीतिक बहस से ऊपर रखा जाना चाहिए।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि संसद का मानसून सत्र जनहित से जुड़े विधायकों के कारण महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और सांसदों से संसद के मानसून सत्र का बेहतरीन उपयोग करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र मास में लोकतंत्र के मंदिर में अनेक पवित्र कार्य करने का यह सर्वोत्तम अवसर है।

    इस बात पर विश्वास व्यक्त करते हुए कि सांसद इस सत्र का जनहित में सर्वाधिक प्रयोग करेंगे प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कानूनों को बनाना और उन पर विस्तार से चर्चा करना बहुत ही आवश्यक है। चर्चा के महत्व पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जितनी ज्यादा और जितनी पेनी चर्चा होगी उतना ही जनहित में दूरगामी परिणाम देने वाले अच्छे निर्णय होंगे। उन्होंने कहा कि सांसद जमीन से जुड़े होते हैं और जनता का दुख दर्द समझने समझते हैं। चर्चा होने पर उनकी तरफ से आने वाले विचार जड़ों से जुड़े विचार होते हैं। इससे चर्चा समृद्ध होती है और निर्णय सशक्त और परिणामकारी होते हैं।

    वर्तमान सत्र में पेश होने वाले विधेयकों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सीधे सीधे जनता से जुड़े हैं। हमारी युवा पीढ़ी डिजिटल दुनिया के साथ नेतृत्व कर रही है। इस समय डाटा प्रोटेक्शन विधेयक देश के हर नागरिक को नया विश्वास देने वाला और विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार नेशनल रिसर्च फाउंडेशन विधेयक नई शिक्षा नीति के संदर्भ में एक बहुत अहम कदम है। इसका उपयोग अनुसंधान नवाचार और शोध को बढ़ावा देगा। उन्होंने विवाद को संवाद से समझाने की भारतीय परंपरा का उल्लेख किया और कहा कि अब कानूनी आधार देते हुए मध्यस्थता विधेयक लाने की दिशा में यह सत्र बहुत उपयोगी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड: लोहरदगा से आईएसआईएस का आतंकवादी गिरफ्तार
    Next Article गृहमंत्री ने मणिपुर के मुख्यमंत्री से की बात, दो महिलाओं के साथ अमानवीयता पर हुई चर्चा
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में तेजी से बढ़ रहा कैंसर का खतरा, हर साल 35-40 हजार नए मरीज; तंबाकू बना बड़ी वजह

      November 7, 2026

      निशा भगत की मौत पर आदिवासी समाज में आक्रोश, आज गुमला बंद; दोषियों पर कार्रवाई की मांग

      November 7, 2026

      आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल

      November 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रतिदिन 70 रुपये बचाकर 19 वर्षों से समाजसेवा कर रहे शशिकांत मंडल, 40 दिव्यांगों को बांटे गर्म वस्त्र
      • झारखंड में तेजी से बढ़ रहा कैंसर का खतरा, हर साल 35-40 हजार नए मरीज; तंबाकू बना बड़ी वजह
      • निशा भगत की मौत पर आदिवासी समाज में आक्रोश, आज गुमला बंद; दोषियों पर कार्रवाई की मांग
      • पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे; जर्जर सुरक्षा वाहनों पर उठाए सवाल
      • आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version