कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर बुधवार से जारी छापेमारी में आयकर विभाग ने अब तक 300 करोड़ से अधिक नकदी जब्त की है। जब्त नोटों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उन्हें गिनने के लिए मंगवायी गयी मशीनें भी खराब हो गयीं। सूत्रों के मुताबिक नोट आलमीरा, बैग आदि में भरे हुए थे। अब तक 157 बैग बैंक भेजे गये गये हैं। एक बैग में लगभग 4 करोड़ रुपये हैं। नोटों की गिनती शुक्रवार को भी जारी रही। नोटों को गिनने में अभी दो दिन का और समय लगेगा। इसके बाद आधिकारिक रूप से जब्त नकदी की जानकारी मिलेगी। ये छापे झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में मारे गये हैं। इस छापे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि जनता से जो लूटा, उसकी पाई-पाई लौटानी होगी।
अब तक की सबसे बड़ी रेड साबित हो सकती है : सीबीआइ, इडी, आयकर विभाग सहित कई जांच एजेंसियां राज्य में मिल कर काम कर रही हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार धीरज साहू के यहां कई बड़ी अलमारियां मिली हैं, जिनमें 300 करोड़ से ज्यादा की नकदी मिली है। इनकी गिनती अब भी जारी है। नकदी का सही आंकड़ा गिनती के बाद ही सार्वजनिक किया जायेगा। हैदराबाद के डीजी इनवेस्टिगेशन संजय बहादुर खुद ओड़िशा पहुंचे हैं। ओड़िशा के कई बड़े अधिकारी कैंप कर रहे हैं।
500, 200 और 100 के हैं बंडल : विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस राशि के देश में कानूनी तरीके से जब्त सबसे बड़ी नकदी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की गड्डियां नौ अलमारियों में भरी थीं। इनकम टैक्स की झारखंड-ओड़िशा-बंगाल में अब तक की यह सबसे बड़ी छापेमारी है। बलदेव साहू एंड ग्रुप आॅफ कंपनीज पश्चिमी ओड़िशा की सबसे बड़ी देसी शराब निर्माता और विक्रेत
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



