Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»डीजे वाले बाबू रामनवमी में तेरा गाना है बैन
    Top Story

    डीजे वाले बाबू रामनवमी में तेरा गाना है बैन

    adminBy adminApril 15, 2024Updated:April 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जुलूस में कोई डीजे पकड़ा गया तो उसे छोड़ा नहीं जायेगा: डीसी

    रामगढ़। जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत दिग्वार पोचरा गांव में शांति व्यवस्था भंग करने की कोई कोशिश के बाद रामगढ़ जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को डीसी चंदन कुमार और एसपी डॉ बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से जिला शांति सह निगरानी समिति की बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने रामनवमी जुलूस में डीजे को पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दिया है। डीसी ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने क्षेत्र के सभी पूजा समितियों और अखाड़ों के पदाधिकारी से संपर्क कर उन्हें इसकी सूचना दें। जुलूस में कोई डीजे पकड़ा गया तो आदर्श आचार संहिता खत्म होने तक उसे छोड़ नहीं जाएगा।

    पर्याप्त मात्रा में है पुलिस फोर्स, तीसरी नजर से बचना मुश्किल

    डीसी चंदन कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि कोई भी शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करेगा तो उस पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी। जिले में फोर्स और मजिस्ट्रेट की कमी नहीं है। सबसे बड़ी बात की तीसरी आंख सब पर नजर रखेगी। पूजा समितियां के द्वारा कैमरामैन तो रखा गया है, लेकिन हर थाना को एक ड्रोन उपलब्ध कराया गया है। ड्रोन से घरों और छतों का मुआयना होगा। जिस रास्ते से जुलूस निकालने वाला है उस पूरे रास्ते पर कहीं भी ऐसा नहीं होगा जिस पर प्रशासन की नजर नहीं होगी।

    शांति समिति की बैठक में एसपी डॉ बिमल कुमार ने कहा कि रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए पूरा गाइडलाइन जारी किया गया है। पूजा कमेटी को एसडीओ कार्यालय से निर्देश दिए जा चुके हैं। सबसे अहम है कि जुलूस का रास्ता पूरी तरीके से साफ होना चाहिए। रास्ते पर अगर भवन निर्माण से संबंधित कोई सामग्री रखी गई है तो उसे तत्काल हटा लें। जिला पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ के बटालियन भी रामगढ़ में मौजूद है। जुलूस में सुरक्षा के लिए उनका भी प्रयोग किया जाएगा। एसपी ने कहा की पूजा समिति अपने क्षेत्र में रोशनी के पुख्ता इंतजाम करें। जुलूस के समय विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर डाला की कोई भी भ्रामक सूचना न फैलाएं।अगर कहीं कोई घटना घटती है तो उसकी सही सूचना प्रशासन को दें।

    बैठक में एसडीओ आशीष गंगवार ने कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में कमेटी के पदाधिकारी से संपर्क करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए हर समिति और अखाड़े के 10 लोगों का नंबर थाना प्रभारी अपने पास रखें। अगर किसी को कोई सूचना देनी हो या कहीं कुछ वारदात हो तो समिति के पदाधिकारी से सबसे पहले संपर्क हो सके और समस्या के निवारण के लिए प्रयास किया जा सके। एसडीओ ने कहा कि जुलूस में किसी की भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का काम नहीं करना है। अगर जुलूस किसी धार्मिक स्थल से होकर गुजरती है तो वहां भी मर्यादा में ही रहे। आदर्श आचार संहिता लागू है और अगर इस दौरान किसी कानून का उल्लंघन होता है तो कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी। शांति समिति की बैठक में रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र राम, एनडीसी रविंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन महालक्ष्मी प्रसाद, सभी थानों के प्रभारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिले के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान-इजराइल तनाव के कारण टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
    Next Article चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी, टीएसपीसी के चार उग्रवादी गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      हाईकोर्ट के निर्देश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, कर्मचारियों की आवाजाही बहाल

      October 19, 2026

      पलामू की दुर्गाबाड़ी में सोने-चांदी के आभूषणों से सजा मां दुर्गा का दरबार, 112 साल पुरानी है परंपरा

      October 19, 2026

      रांची के मुरी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका; SIT जांच की मांग

      October 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाईकोर्ट के निर्देश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, कर्मचारियों की आवाजाही बहाल
      • पलामू की दुर्गाबाड़ी में सोने-चांदी के आभूषणों से सजा मां दुर्गा का दरबार, 112 साल पुरानी है परंपरा
      • रांची के मुरी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका; SIT जांच की मांग
      • साहिबगंज में सनसनीखेज वारदात: नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति ने फांसी लगाकर दी जान
      • पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, जामताड़ा के भाजपा नेता बृजकिशोर सिंह समेत दो की मौत, 5 घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version