रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को प्रश्नकाल शुरू होते ही भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही सहित अन्य भाजपा के विधायक शोर मचाने लगे। उनका कहना था कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था खराब हो चुकी है। बुधवार को डॉक्टर काम नहीं कर रहे हैं। उन पर हमले हो रहे हैं। ऐसे में सरकार को गंभीर होना चाहिए। भानु प्रताप शाही ने कहा कि सरकार को तत्काल बैठक कर, उस समस्या का समाधान निकालना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि राज्य में लगातार हो रहे चिकित्सकों पर हमले को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) और झारखंड स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा) के संयुक्त आह्वान पर राज्यभर के चिकित्सकों ने बुधवार को स्वास्थ्य सेवाओं को ठप कर दिया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



