Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई मजबूत छलांग
    बिजनेस

    घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई मजबूत छलांग

    adminBy adminApril 22, 2024Updated:April 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – निवेशकों को 1 दिन के कारोबार से 4.80 लाख करोड़ का मुनाफा

    नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही घरेलू शेयर बाजार जोश में नजर आया। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली का दबाव भी नजर आया लेकिन दोपहर 11 बजे के बाद से ही तेजड़िये पूरी तरह से बाजार पर हावी हो गए, जिसकी वजह से शेयर बाजार लगातार ऊपर चढ़ता गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.77 प्रतिशत और निफ्टी 0.86 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

    आज दिनभर के कारोबार के दौरान लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट की वजह से बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। फार्मास्यूटिकल, बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयरों में आज जोरदार खरीदारी होती रही। इसी तरह एफएमसीजी, ऑटोमोबाइल, आईटी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और मेटल इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.93 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज बाजार में आई उछाल के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में पौने 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हो गया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 398.25 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 393.45 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 4.80 लाख करोड़ रुपये का फायदा हो गया।

    आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,057 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,622 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,281 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 154 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,237 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,640 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 597 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 25 शेयर बढ़त के साथ और 5 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 44 शेयर हरे निशान में और 6 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 578.18 अंक की मजबूती के साथ 73,666.51 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफावसूली शुरू हो जाने की वजह से पहले घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 440 अंक लुढ़क कर 73,227.32 अंक के स्तर पर आ गया। लेकिन इसके बाद बाजार में चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक 679.47 अंक की बढ़त के साथ 73,767.80 अंक के स्तर पर पहुंच गया। दिनभर हुई खरीद-बिक्री के बाद सेंसेक्स 560.29 अंक की तेजी के साथ 73,648.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 189.90 अंक उछल कर 22,336.90 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक टूट कर 22,198.15 अंक तक आ गया। लेकिन पहले घंटे का कारोबार खत्म होने के बाद तेजड़ियों ने मोर्चा संभाल लिया, जिसकी वजह से निफ्टी की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही लिवाली के कारण ये सूचकांक 228.65 अंक की मजबूती के साथ 22,375.65 अंक तक पहुंच गया। हालांकि आखिरी आधे घंटे के कारोबार में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से हुई बिकवाली के कारण निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 40 अंक गिर कर 189.40 अंक की बढ़त के साथ 22,336.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    पूरे दिन हुई खरीद-बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बीपीसीएल 3.01 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 2.89 प्रतिशत, आयशर मोटर्स 2.83 प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो 2.68 प्रतिशत और श्रीराम फाइनेंस 2.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, एनटीपीसी 2.18 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.25 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.16 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.31 प्रतिशत और टाटा स्टील 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article29 अप्रैल को कल्पना सोरेन गांडेय सीट के लिये करेंगी नामांकन
    Next Article कांके विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, मोदी का यह दौड़ता हुआ भारत है: संजय सेठ
    admin

      Related Posts

      वैश्विक व्यापार के हित में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द पूरा किया जाएगा: सीतारमण

      October 16, 2026

      सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक

      October 16, 2026

      शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      October 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      • झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ कमजोर, बारिश और कोहरे से बढ़ी किसानों की चिंता
      • ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version