Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»डुमरी उपचुनाव की घोषणा, 5 सितंबर को होगा मतदान, 8 को परिणाम
    Jharkhand Top News

    डुमरी उपचुनाव की घोषणा, 5 सितंबर को होगा मतदान, 8 को परिणाम

    adminBy adminAugust 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने डुमरी विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी है. 5 सितंबर को उपचुनाव होगी और 8 सितंबर को काउंटिंग. उपचुनाव के लिए 10 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी होगा. नॉमिनेशन करने की आखिरी तारीख 17 अगस्त है. 18 अगस्त को स्क्रूटनी होगी. 21 अगस्त तक नॉमिनेशन वापस लेने की तारीख रखी गई है. बता दें कि डुमरी विधानसभा सीट तीन महीने से खाली है. डुमरी के विधायक और झारखंड के तात्कालीन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन 6 अप्रैल 2023 को चेन्नई में इलाज के दौरान हो गया था. जगरनाथ महतो के निधन के बाद 3 जुलाई को उनकी पत्नी बेबी देवी को उनकी जगह पर मंत्री बनाया गया है.

    डुमरी विधानसभा सीट खाली होने के बाद से ही झामुमो ने वहां पूरी जोर लगा दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक महीने में 3 बार डुमरी लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया. लाखों की परिसंपत्तियों का वितरण किया और लोगों को संबोधित कर 1932 खतियान का मुद्दा जोरशोर से उठाया. हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाकर अपनी वहां से झामुमो की दावेदारी ठोंक दी है, लेकिन एनडीए खेमे में अभी तक प्रत्याशी पर कोई फैसला नहीं हुआ है. हालांकि इस सीट पर आजसू की दावेदारी अधिक है. आजसू ने वहां अपनी गतिविधियां भी तेज कर दी है, लेकिन आधिकारिक रूप से यह घोषणा नहीं हुई कि वहां भाजपा लड़ेगी या आजसू.

    आजसू को इस बात का पूरा भरोसा है कि भाजपा यह सीट उसे ही लड़ने देगी, क्योंकि 2019 के विधानसभा चुनाव आजसू इस सीट पर दूसरे नंबर पर थी. आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी 36840 वोट लाकर उपविजेता बनी थीं, जबकि भाजपा तीसरे नंबर पर थी, हालांकि भाजपा और आजसू के वोट में बहुत ज्यादा अंतर नहीं था. भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप कुमार साहू को 36013 वोट मिले थे. भले ही आजसू और भाजपा के बीच सिर्फ 827 वोट का फासला था, लेकिन दूसरे नंबर पर होने का फायदा आजसू को मिल सकता है.

    डुमरी उपचुनाव में प्रत्याशी को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि अभी तो तारीख आई है. गठबंधन दल की बैठक के बाद यह तय होगा कि प्रत्याशी कौन होगा. प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी यह तय करेंगे. यह तय है कि भाजपा और आजसू गठबंधन में ही चुनाव लड़ेगी. थोड़ा इंतजार करना होगा.

    प्रत्याशी को लेकर आजसू भी कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहा है. आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि उपचुनाव को लेकर हमलोगों की पूरी तैयारी है, लेकिन प्रत्याशी को लेकर पूछने पर उन्होंने दबी जुबान से बस यही कहा ‘’हो जाएगा फाइनल’’.

    2019 का परिणाम

    पार्टी प्रत्याशी कितने वोट मिले वोट प्रतिशत

    झामुमो जगरनाथ महतो 71128 37.80

    आजसू यशोदा देवी 36840 19.60

    भाजपा प्रदीप कुमार साहू 36013 19.10

    एआईएमआईएम अब्दुल मोबिन रिजवी 24132 12.80

    जदयू लालचंद महतो 5219 2.80

    डुमरी में चार बार लगातार जीती झामुमो

    वर्ष प्रत्याशी पार्टी

    1980 शिवा महतो झामुमो

    1985 शिवा महतो स्वतंत्र

    1990 लालचंद महतो जनता दल

    1995 शिवा महतो झामुमो

    2000 लालचंद महतो जदयू

    2005 जगरनाथ महतो झामुमो

    2009 जगरनाथ महतो झामुमो

    2014 जगरनाथ महतो झामुमो

    2019 जगरनाथ महतो झामुमो

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंडियों के मार्गदर्शक थे शहीद निर्मल दा, अद्भुत थी उनकी निर्णय क्षमता : हेमंत सोरेन
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में इडी का नोटिस
    admin

      Related Posts

      सरना रीति-रिवाज से हुआ सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि

      November 7, 2026

      इरफान अंसारी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए : रणधीर कुमार सिंह

      November 7, 2026

      नामकुम की पूर्व अंचल अधिकारी शुभ्रा रानी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश

      November 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरना रीति-रिवाज से हुआ सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि
      • इरफान अंसारी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए : रणधीर कुमार सिंह
      • नामकुम की पूर्व अंचल अधिकारी शुभ्रा रानी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश
      • पुश्तैनी जमीन पर बने घर में भू-माफिया ने जड़ा ताला, पीड़ित परिवार के पक्ष में उतरे बाबूलाल मरांडी
      • नोवामुंडी में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 से अधिक यात्री बाल-बाल बचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version