Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विधानसभा सत्र: पहले हर क्षेत्र थे पीछे, अब उत्तर प्रदेश चल रहा सबसे आगे – योगी
    Breaking News

    विधानसभा सत्र: पहले हर क्षेत्र थे पीछे, अब उत्तर प्रदेश चल रहा सबसे आगे – योगी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 16, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुख्यमंत्री योगी ने अपनी सरकार का लेखा जोखा रखने के साथ ही विपक्ष पर बोला हमला
    -विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान अनुपूरक बजट पर बोले योगी

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान अपने पांच साल का ब्यौरा रखा। उन्होंने कहा कि सदन में पांच वर्षों के दौरान की चर्चाएं अभिनंदनीय रही हैं। उत्तर प्रदेश का विधान मंडल पहला विधान मंडल है जिसने सस्टेनेबल डेवलपमेन्ट पर चर्चा की। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर विशेष सत्र आयोजित कर चर्चा की गई। ऐसे तमाम चर्चाएं हुईं जो अत्यंत महत्वपूर्ण रही हैं।

    योगी ने कहा कि हमने इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय की सोच के आधार पर अंतिम व्यक्ति के लिए काम किया। प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र को साकार किया। योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं किया। हमारी सरकार को पौने पांच वर्ष होने जा रहे हैं। सही मायने में साढ़े तीन साल ही काम किया। करीब 20 महीना कोरोना ले गया। दुनिया की बड़ी-बड़ी ताकतें कोरोना के सामने नत मस्तक हुईं। भारत देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोगों को कोरोना से ही नहीं बचाया बल्कि रोजगार को भी बचाने का काम किया। भारत के मुकाबले अमेरिका में मौत के आंकड़े ज्यादा थे। जबकि भारत की आबादी ज्यादा है। इससे यह साबित होता है कि मोदी के नेतृत्व में देश ने कोविड के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ी है। हमारे पास कोरोना से लड़ने के लिए जांच लैब तक नहीं थी। आज उत्तर प्रदेश चार लाख जांच हर दिन करने की क्षमता रखता है।

    प्रारम्भिक काल में कोरोना के खिलाफ लड़ाई के दौरान पीपीई किट, मास्क के लिए भी केंद्र पर या अन्य राज्यों पर निर्भर थे। आज उत्तर प्रदेश में सब कुछ बन रहा है। 18 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी गयी। डबल इंजन की सरकार 15 करोड़ लोगों को डबल राशन भी दे रही है। मुख्यमंत्री योगी ने महाभारत का एक प्रसंग याद दिलाते हुए कहा कि भीष्म पितामह जब सरशैया पर पड़े थे। तब उन्होंने राजा के बारे कहा था कि योग्य राजा परिस्थितियों के अनुरूप नहीं चलता। वह परिस्थितियों को अपने अनुरूप करता है। कोविड काल में भारत कोरोना के पीछे नहीं भागा है।

    पांच साल बाद हम लोग जनता के दरबार में जाने वाले हैं। इसलिए अनुपूरक बजट लेकर आये हैं। मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि आप में से बहुत से लोग आने वाले नहीं हैं। 2022 में हम सरकार बनाएंगे। कोरोना की तीसरी लहर को भी रोकेंगे। पिछले पांच वर्षों के दौरान के कार्यकाल पर कहा कि इस दौरान एक भी दंगा नहीं हुआ है। मैं कह सकता हूँ कि देश और दुनिया की यूपी के प्रति धारणा बदली है। राज्य में कई जिलों में माफिया इतना हावी होते थे, उन पर लगाम लगा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में कानून व्यवस्था दुरुस्त होने और अच्छा माहौल बनने से उत्तर प्रदेश में निवेश आया है। मोबाइल का डिस्प्ले स्क्रीन पहले देश में नहीं बनता था। चीन से आता था। आज हमारे उत्तर प्रदेश में डिस्प्ले बन रहा है। मल्टीनेशनल कम्पनियां उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाह रही हैं। बहुत सी कम्पनिया निवेश की हैं। देश में उत्तर प्रदेश आज दूसरी अर्थव्यवस्था है। पहले की सरकारों ने इसी प्रकार से काम किया होता तो उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर होता। यहां का प्रत्येक नागरिक इसका हक रखता है।

    योगी ने कहा कि देश में 50 ऐसी योजनाएं हैं जो कभी 35, 30 नम्बर पर रहा करती थीं। 15वें नम्बर से नीचे कभी आती ही नहीं थीं। आज वे योजनाएं नम्बर एक पर हैं। प्रदेश में 17 नगर निगम हैं। उनमें से 10 शहरों को केंद्र सरकार स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कर लिया है। उन शहरों का विकास हो रहा है। जो शहर केंद्र से छूट गए हैं, उन्हें राज्य सरकार विकसित कर रही है।

    विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि डॉ लोहिया ने 60 साल पहले कहा था कि इस देश में जिस दिन कोई सरकार आम लोगों को चूल्हा देगी, बिजली, देगी, पानी देगी, स्वास्थ्य सुविधाएं देगी, शौचालय देगी, उस सरकार को 25 सालों तक दुनिया की कोई ताकत हटा नहीं पाएगी। सपा ने लोहिया के नाम को भुनाया जरूर लेकिन उनके विचारों को लेकर नहीं चले। लोहिया के सपनों को यदि किसी ने पूरा किया तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तराखंड से मेरे परिवार और आपका कुर्बानी का रिश्ता: राहुल गांधी
    Next Article बाबूलाल ने कोनिका मौत मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की
    azad sipahi

      Related Posts

      धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा

      November 15, 2026

      नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस

      November 15, 2026

      खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन

      November 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version