Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पाकिस्तान में भूकंप से 11 की मौत, अफगानिस्तान, चीन सहित कई देशों में भी कांपी धरती
    Breaking News

    पाकिस्तान में भूकंप से 11 की मौत, अफगानिस्तान, चीन सहित कई देशों में भी कांपी धरती

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 22, 2023Updated:March 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद/ काबुल। पाकिस्तान में भूकंप से 11 लोगों की मौत हो गई और सौ से अधिक लोग घायल हो गए। उधर अफगानिस्तान, चीन सहित कई देशों में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार रात भारत के अलावा कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। चीन, अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान की धरती कांपी तो लोगों में अफरातफरी मची। अफगानिस्तान में फायजाबाद से 77 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। पाकिस्तान में राजधानी इस्लामाबाद सहित पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के विभिन्न शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश क्षेत्र था, जबकि इसकी गहराई 180 किलोमीटर थी। लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर, झेलम, शेखूपुरा, स्वात, नौशेरा, मुल्तान, स्वात, शांगला और अन्य जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद देश में दहशत का माहौल था। लोग घरों से भागने के लिए मजबूर हो गए।

    खैबर पख्तूनख्वा के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रांत में छत, दीवार और घर गिरने की घटनाओं से कम से कम दो लोगों की मौत हुई है और छह लोग घायल हुए हैं। यहां भूकंप के कारण आठ घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्वात जिले में पुलिस अधिकारी शफीउल्लाह गंडापुर ने बताया कि जिले में नौ लोगों की मौत हुई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी में भी भूकंप के झटके के कारण एक घर की छत ढह गई। इससे एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए।

    भूकंप के कारण भूस्खलन होने से बहरीन-कलाम रोड बाधित हो गया। भूकंप के कारण डरे सहमे लोग सड़कों पर आ गए। भूकंप के समय रावलपिंडी के बाजारों में भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। पाकिस्तान के पेशावर, कोहाट और स्वाबी में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा लाहौर, क्वेटा और रावलपिंडी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थापाकिस्तान के गुजरांवाला, गुजरात, सियालकोट, कोट मोमिन, मध रांझा, चकवाल, कोहाट और गिलगित-बाल्टिस्तान इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाशी गौरी पूजन में लीन, घरों में चंडीपाठ और माता रानी का जयकारा
    Next Article दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके
    azad sipahi

      Related Posts

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026

      पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार

      November 16, 2026

      इजराइल की संसद में बड़ा उलटफेर, अरब नेता अहमद तिबी बने ‘नेसेट’ के डिप्टी स्पीकर, नेतन्याहू के लिए बड़ा झटका

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जमशेदपुर में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती; जानिए पूरा मामला
      • झारखंड में इबोला को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मंत्री इरफान अंसारी ने दिए सख्त दिशा- निर्देश
      • चिकन लॉलीपॉप देने में देरी होने पर दुकानदार की चाकू मारकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
      • झारखंड में आज से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, तीन महीने का वेतन बकाया
      • SSC की परीक्षाओं को लेकर रांची के 3 परीक्षा केंद्रों पर 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version