Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड से लेकर कश्मीर तक इडी की कार्रवाई
    Breaking News

    झारखंड से लेकर कश्मीर तक इडी की कार्रवाई

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 27, 2022No Comments10 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। देश में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) सक्रिय है। राष्ट्रीय स्तर के नामचीन नेताओं से लेकर अधिकारी और व्यवसायी इसकी जद में हैं। किसी को बुलाकर पूछताछ की जा रही है, तो किसी को पूछताछ के लिए नोटिस दिया गया है। किसी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा रही, तो कुछ के खिलाफ अभी मामले को खंगाला जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को इडी की अलग-अलग मामलो में कश्मीर से लेकर झारखंड तक कार्रवाई हुई। नयी दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से पूछताछ हुई। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी। कोलकाता में मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी से गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी है। अर्पिता के घर से मिली ब्लैक डायरी चर्चा में है। वहीं झारखंड में गिरफ्तार पंकज मिश्रा को इडी ने छह दिन के रिमांड पर लिया। जेल में बंद निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के बेल पर कोर्ट में सुनवाई हुई। साहिबंगज में एक व्यवसायी का क्रेशर और जहाज को जब्त किया गया।

    इडी ने अभिषेक प्रसाद को पूछताछ के लिए 1 अगस्त को बुलाया
    रांची (आजाद सिपाही)। झामुमो नेता पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद इडी ने सीएम के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद को पूछताछ के लिए 1 अगस्त को बुलाया है। इडी ने पूछताछ के लिए समन जारी कर दिया है। पंकज मिश्रा से पूछताछ के दौरान इडी को पंकज मिश्रा और अभिषेक प्रसाद के बीच बातचीत का विवरण मिला था। इसी आधार पर अभिषेक को समन किया गया है। इडी सूत्र बताते हैं कि पंकज मिश्रा और अभिषेक प्रसाद के बीच हुई बातचीत का सबूत मिला है। इडी इसी संबंध में पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि मंगलवार को ही विधायक सरयू रॉय ने ट्वीट किया था कि इडी की टीम अभिषेक प्रसाद को समन करना चाहती है।

    पंकज मिश्रा से पूछताछ जारी रखेगी इडी, कोर्ट ने दी छह दिन रिमांड की मंजूरी
    रांची। सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को इडी ने फिर से छह दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान इडी पंकज मिश्रा से पूछताछ जारी रखेगी। इससे पहले इडी ने पंकज मिश्रा को छह दिनों के रिमांड पर लिया था। ये अवधि मंगलवार को समाप्त हो रही थी। इसके बाद इडी ने एक बार फिर पंकज मिश्रा को प्रवर्तन निदेशालय के विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। कोर्ट में पंकज मिश्रा को प्रस्तुत करने के बाद इडी ने अदालत से वापस आठ दिनों की रिमांड मांगी थी, जिसका पंकज मिश्रा के अधिवक्ता ने विरोध किया था। बता दें कि इडी ने पंकज मिश्रा को छह दिनों की रिमांड में लेकर पूछताछ की, जिसमें कई अहम सुराग भी उसे मिले हैं।

    इडी ने दाहू और बच्चू यादव के जहाज को किया जब्त
    ंरांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने साहिबगंज में दाहू यादव और बच्चू यादव के एक जहाज को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही इडी ने साहिबगंज पुलिस को दोनों का पता लगाने को कहा है। गौरतलब है कि मंगलवार को जहाज शुक्र बाजार घाट पर लंगर में पाया गया था। इसे कथित तौर पर गंगा के अंतदेर्शीय जल में अवैध तरीके से संचालित किया गया था। जिसके बाद इडी ने जहाज को जब्त कर लिया। जानकारी के मुताबिक इडी ने साहिबगंज पुलिस से दाहू यादव और बच्चू यादव का पता लगाने के लिए कहा था, क्योंकि उन्होंने पूछताछ के लिए एजेंसी के दो बैक-टू-बैक समन से परहेज किया था। गौरतलब है कि इडी की टीम साहिबगंज में फील्ड जांच, खदानों का निरीक्षण और खनन एवं वन विभाग से दस्तावेज जुटाने में लगी है।

    इडी की टीम साहिबगंज में कर रही कैंप, क्रशर सील
    रांची। इडी की टीम मंगलवार को भी साहिबगंज में कैंप कर रही है। बताया गया कि इडी ने कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर रात मारीकुट्टी में स्थित मां अंबा स्टोन वर्क्स को भी सील कर दिया है। यह क्रशर विष्णु यादव के भाई पवित्र कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव के नाम से है। इडी की टीम अभी साहिबगंज में डेरा डाले हुई है। उल्लेखनीय है कि बीते 25 जुलाई को साहिबगंज जिले में पत्थर खदान के लीज से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए इडी अधिकारी डीएमओ और डीएफओ कार्यालय पहुंचे थे। डीएमओ कार्यालय में जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, साहिबगंज सीओ अब्दुस समद और राजमहल निबंधन कार्यालय के अवर निबंधक मनोज कुमार की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच की गयी थी।

    इडी ने सोनिया से दो राउंड में छह घंटे पूछताछ की, आज फिर बुलाया
    नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मंगलवार को इडी की पूछताछ खत्म हो गयी है। वे मंगलवार सुबह 11 बजे इडी दफ्तर पहुंची थीं। यहां उनसे दो राउंड की पूछताछ हुई। पहले राउंड में सोनिया गांधी से दोपहर 1.30 बजे तक पूछताछ चली। लंच के बाद सोनिया गांधी करीब 3.30 बजे फिर से इडी दफ्तर पहुंचीं, यहां उनसे करीब सात बजे तक पूछताछ हुई। इडी ने सोनिया गांधी को बुधवार को फिर पेश होने के लिए कहा है।
    धरना दे रहे राहुल समेत 50 सांसद हिरासत में : दूसरी ओर पूछताछ के खिलाफ पार्टी सांसदों के साथ राहुल गांधी विजय चौक के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को पकड़कर जबरन गाड़ी में बिठा लिया। कांग्रेस नेताओं को विरोध प्रदर्शन करने से रोकने पर सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये आवाज कुचलने की कोशिश है। राहुल के अलावा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल समेत 50 सांसदों को हिरासत में लिया गया है।

    कांग्रेस ने ट्वीट किया कि इन सांसदों को पुलिस कहीं अज्ञात जगह पर ले जा रही है। कांग्रेस के ये सभी सांसद पार्लियामेंट से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च करते हुए जा रहे थे।

    कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस कांग्रेस के बड़े नेताओं को राजघाट भी नहीं जाने दे रही है। हमें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। हालांकि दफ्तर के बाहर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध में काले गुब्बारे उड़ाये।

    इडी को अर्पिता के घर मिली ब्लैक डायरी, जिसमें शिक्षक घोटाले से जुड़ी एंट्रीज
    कोलकाता। बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में अरेस्ट किये गये पार्थ चटर्जी मंगलवार को वापस कोलकाता पहुंच गये। भुवनेश्वर एम्स से मिली हेल्थ रिपोर्ट को कलकत्ता हाइकोर्ट में सबमिट करने के बाद इडी उन्हें वापस ले आयी। कोलकाता में भी डॉक्टर्स ने मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया है। कहा कि पार्थ की मेडिकल रिपोर्ट्स आ चुकी है। वे ठीक हैं। उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
    इडी ने कोर्ट में बताया डायरी से मिले अहम सुराग : इडी ने सोमवार को कलकत्ता हाइकोर्ट के सामने कई बातें रखीं हैं। इनमे सबसे अहम है ब्लैक डायरी है, जो जांच एजेंसी ने पार्थ की करीबी एक्ट्रेस अर्पिता मुखर्जी के घर से बरामद की है। सोमवार को जब अर्पिता की कोर्ट में पेशी हुई तो अदालत ने आदेश दिया कि उनकी हर 48 घंटे में जांच की जाये और उनसे रात नौ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कोई पूछताछ न हो। रिपोर्ट्स में इडी के हवाले से कहा गया है कि 40 पन्नों की इस डायरी में शिक्षक घोटाले से जुड़ी एंट्रीज हैं। इडी ने कहा कि 40 में से 16 पन्नों में पैसे के अवैध लेन-देन का जिक्र है। उच्च शिक्षा विभाग का एक लिफाफा भी मिला है। इसमें पांच लाख कैश थे। दो कंपनियों के ट्रांसफर के दस्तावेज भी मिले हैं।

    इडी का कहना है कि इन्हीं कंपनियों के जरिए घोटाले की रकम ट्रांसफर की गयी है। ये दिखाता है कि पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी लगातार संपर्क में थे।ग्रुप डी स्टाफ के एडमिट कार्ड भी मिले हैं, जो बताते हैं कि पार्थ की इस घोटाले में अहम भूमिका है।

    इडी ने टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य को आज पूछताछ के लिए बुलाया
    कोलकाता। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक माणिक भट्टाचार्य को तलब किया है। जांच अधिकारियों ने माणिक भट्टाचार्य को बुधवार को 12 बजे इडी कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक भर्ती घोटाले में उद्योग मंत्री शिक्षा मंत्री और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद अब प्रवर्तन अधिकारियों की नजर शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारियों पर है। इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस के विधायक को इस मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

    फारूक के खिलाफ चार्जशीट, 27 अगस्त को पेश होने के आदेश

    जम्मू/नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गयी है। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) इस मामले की जांच कर रही है। विशेष कोर्ट ने सभी को 27 अगस्त को तलब किया है। इडी का दावा है कि जेकेसीए के तत्कालीन पदाधिकारी एहसान अहमद मिर्जा ने अन्य आरोपी सलीम खान (पूर्व महा सचिव), मीर मंजूर गजनफर, गुलजार अहमद (पूर्व अकाउंटेंट जेकेसीए), बशीर अहमद मिसगर (जेके बैंक एक्जीक्यूटिव) और डॉ. फारूक अब्दुल्ला के साथ मिलकर जेकेसीए के खाते से 51.90 करोड़ रुपये निकलवा लिये। विशेष अदालत ने फारूक समेत अन्य आरोपियों को 27 अगस्त को तलब किया है। इडी ने इसी मामले में फारूक अब्दुल्ला से 31 मई को तीन घंटे पूछताछ की थी। जेकेसीए में वर्ष 2004 से लेकर 2009 के बीच की अवधि में पैसों के गड़बड़झाले की सीबीआइ और इडी जांच कर रहे हैं। फारूक अब्दुल्ला वर्ष 2001 से लेकर 2012 तक जेकेसीए के अध्यक्ष रहे थे। अब तक की जांच में इडी की ओर से फारूक अब्दुल्ला की 11.86 करोड़ की अचल संपत्ति समेत कुल 21 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया जा चुका है।

    इडी ने जांच में खुलासा किया है कि एहसान अहमद मिर्जा ने जेकेसीए के अन्य पदाधिकारियों की मिलीभगत से 51.90 करोड़ रुपये का अपने व्यक्तिगत हितों और कारोबारी देनदारी चुकाने के लिए इस्तेमाल किया।
    इडी के अनुसार, मिर्जा ने जेकेसीए का पैसा निकलवा कर अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला को थमाया। मिर्जा ने अपने घर पर ही जेकेसीए का बही खाता तैयार किया और लेन-देन के रिकॉर्ड को आॅडिटर और जेकेसीए की कार्यकारी समिति से छिपाया। श्रीनगर के रामबाग मुंशी थाने में दर्ज एफआइआर के आधार पर इडी ने जांच शुरू की थी। बाद में इस मामले को हाइकोर्ट के निर्देश पर सीबीआइ के हवाले कर दिया गया।

    पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई 3 अगस्त को
    रांची। निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर इडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। इडी ने जवाब दायर करने के लिए अदालत से एक सप्ताह का समय मांगा। अदालत ने समय देते हुए अगली सुनवाई की तिथि तीन अगस्त निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान पूजा सिंघल के वकील ने कोर्ट में पूजा पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। कोर्ट ने जिन आरोपितों के विरुद्ध सम्मन जारी किया है उन्हें तीन अगस्त तक कोर्ट के समक्ष उपस्थित होना है। प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब बालू के मूल्य का निर्धारण करेंगे अधिकारी
    Next Article देख तेरे बंगाल की हालत क्या हो गयी भगवान…
    azad sipahi

      Related Posts

      टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर अनूप जलोटा का बड़ा बयान, बोले- सलमान खान बिश्नोई समाज से मांगें माफी

      October 20, 2026

      हाईकोर्ट के निर्देश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, कर्मचारियों की आवाजाही बहाल

      October 19, 2026

      पलामू की दुर्गाबाड़ी में सोने-चांदी के आभूषणों से सजा मां दुर्गा का दरबार, 112 साल पुरानी है परंपरा

      October 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर अनूप जलोटा का बड़ा बयान, बोले- सलमान खान बिश्नोई समाज से मांगें माफी
      • हाईकोर्ट के निर्देश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, कर्मचारियों की आवाजाही बहाल
      • पलामू की दुर्गाबाड़ी में सोने-चांदी के आभूषणों से सजा मां दुर्गा का दरबार, 112 साल पुरानी है परंपरा
      • रांची के मुरी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका; SIT जांच की मांग
      • साहिबगंज में सनसनीखेज वारदात: नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति ने फांसी लगाकर दी जान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version