-मामले में पूछताछ के लिए 14 अगस्त को बुलाया गया
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस भेजा है। उन्हें केस नंबर 25/23 के आधार पर यह नोटिस भेजा गया है। हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए 14 अगस्त को इडी कार्यालय बुलाया गया है। इससे पहले इडी ने अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 18 नवंबर 2022 को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इडी ने इस पूछताछ में पत्थर खनन से जुड़े कई सवाल मुख्यमंत्री से पूछे थे।
गौरतलब है कि झारखंड भूमि घोटाला मामले में अब तक इडी ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल, न्यूक्लियस मॉल के मालिक और कारोबारी बिष्णु अग्रवाल और बड़गाई अंचल सीओ भानुप्रसाद सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व से ही खनन घोटाला केस में जेल में बंद पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश से भी पूछताछ की जा चुकी है। हाल ही में बड़गाईं अंचल सीओ से फिर पूछताछ की गयी है। हाल में गिरफ्तार किये गये कारोबारी बिष्णु अग्रवाल की रिमांड भी 11 अगस्त तक के लिए बढ़ायी गयी है। इडी उनसे पूछताछ कर रही है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



