प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीएम हेमंत सोरेन को एक बार फिर नोटिस भेजा है। लैंड स्कैम मामले में यह दूसरा समन भेजा है। ईडी ने भेजे समन में हेमंत सोरेन को 24 अगस्त को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है। इससे पहले आठ अगस्त को भी ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजकर 14 अगस्त को उपस्थित होने को कहा था। पर वे ईडी ऑफिस नहीं गए थे। उन्होंने ईडी को चिट्ठी लिखकर कहा था कि समन वापस ले। मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं। सीएम ने ईडी को लिखे पत्र में कहा था कि आपका इस मामले में किया गया समन गैर कानूनी है। वे कानूनी सलाह लेकर ही आगे बढ़ेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



