Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बांग्लादेश में राष्ट्रपति शहाबुद्दीन को हटाने के लिए आम सहमति बनाने के प्रयास तेज    
    दुनिया

    बांग्लादेश में राष्ट्रपति शहाबुद्दीन को हटाने के लिए आम सहमति बनाने के प्रयास तेज    

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -विदेश से लौटे सेना प्रमुख जमान ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार से मुलाकात की
    ढाका। अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के साक्ष्य मौजूद न होने का आधिकारिक बयान देकर छात्र नेताओं के निशाने पर आए राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफा देने की मांग करने वाले संगठनों ने आम सहमति बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इस बीच विदेश दौरे से लौटे सेना प्रमुख ने आज सुबह अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार से मुलाकात की है।

    ढाका से छपने वाले बांग्ला अखबार (अंग्रेजी संस्करण) प्रोथोम अलो की खबर के अनुसार स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन और जातीय नागोरिक कमेटी (राष्ट्रीय नागरिक मंच) ने राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफे की मांग के पक्ष में आम सहमति बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं। पहले ही दोनों मंचों के नेता बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के साथ अलग-अलग बैठकें कर चुके हैं।

    भेदभावपूर्व आरक्षण के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने वाले छात्र नेता और जातीय नागोरिक समिति अपनी मांग पर कायम रहना चाहते हैं। वह इस संबंध में अंतरिम सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं। दोनों संगठनों के नेताओं ने राजनीतिक दलों से बातचीत के लिए दो टीमें बनाई हैं। दोनों टीमें अलग-अलग पार्टियों से बातचीत कर रही हैं।

    वह गुरुवार रात पहली बैठक में बीएनपी नेताओं के साथ बैठे। दोनों संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद के आवास पर बैठक की। बाद में बीएनपी के संयुक्त महासचिव रूहुल कबीर रिजवी भी बैठक में शामिल हुए। छात्र नेताओं ने यह समझाने की कोशिश की कि राष्ट्रपति ने बयान के बाद प्रामाणिकता खो दी है। राष्ट्रपति की ऐसी विरोधाभासी टिप्पणियों के बावजूद अगर कोई कार्रवाई नहीं होती तो अंतरिम सरकार सवालों के घेरे में आ जाती है। बैठक में बीएनपी नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है।

    बैठक में स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन के संयोजक हसनत अब्दुल्ला, सदस्य सचिव आरिफ सोहेल, प्रमुख समन्वयक अब्दुल हन्नान मसूद, प्रवक्ता उमामा फातेमा, जातीय नागोरिक समिति के संयोजक नसीरुद्दीन पटवारी, सदस्य सचिव अख्तर हुसैन, प्रवक्ता सामंत शर्मिन और जुलाई शहीद स्मृति फाउंडेशन के महासचिव सरजिस आलम उपस्थित रहे। इससे पहले 23 अक्टूबर को सलाहुद्दीन अहमद समेत बीएनपी के तीन शीर्ष नेताओं ने मुख्य सलाहकार से मुलाकात की थी। तीनों ने राष्ट्रपति को अचानक हटाए जाने के परिणामस्वरूप संभावित संवैधानिक संकट के बारे में चेतावनी दी थी।

    स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन और जातीय नागोरिक कमेटी के नेताओं ने शुक्रवार को बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के नेताओं के साथ मुलाकात की। राजधानी के मोगबाजार में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में जमात महासचिव मिया गोलम परवार, नायब-ए-अमीर सैयद अब्दुल्ला मोहम्मद ताहेर और हमीदुर रहमान आजाद शामिल हुए। कहा गया है कि जमात नेताओं ने सैद्धांतिक रूप से छात्रों नेताओं की मांग का समर्थन किया। इस बीच जातीय नागोरिक समिति के संयोजक नसीरुद्दीन पटवारी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को उनका साथ देना चाहिए।

    इस बीच ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वेकर-उज-जमान ने आज मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस से राज्य अतिथिगृह जमुना में मुलाकात की। मुख्य सलाहकार के प्रेस विंग के अनुसार बैठक के दौरान जनरल जमान ने यूनुस को संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की अपनी हालिया यात्रा के बारे में जानकारी दी। जमान अमेरिका और कनाडा के दौरे के बाद शुक्रवार को स्वदेश लौटे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजस्टिस याह्या अफरीदी पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश बने
    Next Article श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया
    shivam kumar

      Related Posts

      भारतीयों के खिलाफ बढ़ रही नफरत, गजाला हाशमी ने अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स के समर्थन की अपील की

      November 4, 2026

      नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत; तीन लोग घायल

      November 3, 2026

      बांग्लादेश के माताबाड़ी पोर्ट से जुड़ेगा भारत का पूर्वोत्तर? जापान की BIG-B योजना में भारत को शामिल करने की तैयारी

      October 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल
      • सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा
      • JSSC-CGL अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, परीक्षा और नियुक्तियां रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, जारी रहेगी जांच
      • हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के सदस्य के बीच मुठभेड़, अंशु दुबे के पैर में लगी गोली
      • खूंटी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने सात लोगों को रौंदा, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version